रोज वृक्षासन करने से सेहत को मिलते हैं ये 10 फायदे, एक्सपर्ट से जानें अभ्यास का सही तरीका

Vrikshasana Benefits: वृक्षासन का नियमित रूप से अभ्यास करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए,जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ और करने का सही तरीका –

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : June 21, 2024 2:24 PM IST

Vrikshasana Benefits In Hindi: आजकल भी बदलती जीवनशैली में लोग कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचने के लिए योग एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। योग के ऐसे कई आसन हैं, जिनके नियमित अभ्यास से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है और बचाव भी हो सकता है। आज इस लेख हम वृक्षासन के बारे में चर्चा करेंगे। वृक्षासन को अंग्रेजी में 'ट्री पोज' (Tree Pose) के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन में व्यक्ति का शरीर पेड़ के आकार का नजर आता है। यह योग का एक प्रसिद्ध आसन है, जो संतुलन और स्थिरता में सुधार करने में मदद करता है। यह पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और बॉडी पोश्चर में  सुधार करने में सहायक होता है। इसके नियमित अभ्यास से सेहत को कई अद्भुत लाभ मिल सकते हैं। आज इस लेख में योग ट्रेनर मीनाक्षी छाबड़ा से जानते हैं वृक्षासन के फायदे और  इसे करने का तरीका

वृक्षासन करने के फायदे (Benefits Of Vrikshasana In Hindi)

  1. वृक्षासन संतुलन और स्थिरता में सुधार करता है, जिससे बॉडी पॉश्चर में सुधार होता है।
  2. यह आसन पैरों, जांघों और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
  3. इस आसन के नियमित अभ्यास से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही, ध्यान और फोकस में सुधार होता है।
  4. वृक्षासन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है, जिससे मन शांत होता है।
  5. यह योगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है।
  6. नियमित रूप से वृक्षासन का अभ्यास करने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  7. यह आसन हृदय की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और रक्त संचार को सुधारता है।
  8. यह योगासन संतुलन और स्थिरता में सुधार करताहै, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
  9. इसके अभ्यास से पैर और हाथों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
  10. नियमित रूप से वृक्षासन करने से आंतरिक शांति का अनुभव होता है ।

वृक्षासन करने का तरीका (How To Do Vrikshasana In Hindi)

  • इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर खड़े हो जाएं।
  • अब अपने दाहिने पैर को घुटने को मोड़ें और दाहिने पैर के तलवे को बाएं पैर की जांघ पर सटाने का प्रयास करें।
  • इस दौरान अपने बाएं पैर पर शरीर का वजन संतुलित करें और सीधे खड़े रहने की कोशिश करें।
  • इसके बाद सांस लेते हुए, अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं।
  • इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रहें।
  • फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
  • इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।