Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Balasana Benefits in Hindi: योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। अगर आप रोजाना योग करेंगे, तो स्वस्थ महसूस करेंगे। रोज योग करने से सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक सेहत में भी सुधार होता है। योग करने से तनाव और चिंता दूर होती। पाचन में सुधार होता है और वजन नियंत्रण में रहता है। हालांकि, आजकल अधिकतर लोग व्यस्त रहते हैं और योग के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन, सेहतमंद रहने के लिए योग करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप सिर्फ 5 मिनट निकालकर भी रोज योग कर सकते हैं। अगर आप रोज सुबह 5 मिनट बालासन का अभ्यास करेंगे, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इस आसन को आप घर पर आसानी से कर सकते हैं। आइए, हठ योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं बालासन करने के फायदे (Balasana ke Fayde)-
अगर आप तनाव, चिंता या एंग्जाइटी से घिरे रहते हैं, तो रोज सुबह बालासन का अभ्यास जरूर करें। बालासन करने से शरीर और दिमाग शांत होता है। रोज सुबह इस आसान को करने से तनाव और चिंता कम होती है। इससे डिप्रेशन के लक्षणों में भी आराम मिलता है।
पीठ दर्द से राहत पाने के लिए भी आप बालासन कर सकते हैं। रोज सुबह बालासन करने से पीठ, गर्दन और कंधे के दर्द में आराम मिलता है। इससे कमर की मांसपेशियों पर स्ट्रेच पड़ता है, जिससे दर्द से राहत मिलती है।
अगर आपको पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं हैं, तो भी बालासन का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। बालासन करने से पेट के अंग मजबूत बनते हैं। इससे पाचन में सुधार होता है। रोज सुबह बालासन करने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
बालासन करने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इस आसन को करने से पूरे शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। इसे करने से आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
अगर आप रोज सुबह बालासन करेंगे, तो इससे पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। इस आसान को करने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
बालासन करने का सबसे सही समय सुबह का होता है। आप रोज सुबह 5 से 7 बजे के बीच में योगासन कर सकते हैं।
आप बालासन को 30 सेकेंड से लेकर 2 मिनट तक कर सकते हैं।
इसके लिए के लिए आप योग मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर सांस छोड़ते हुए कमर को आगे की तरफ लेकर आएं और सिर को झुकाएं। पेट को जांगों के बीच में रखें। सिर को जमीन पर टिकाएं। हाथों को सामने की तरफ फैलाएं। आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।