पादहस्तासन करने से सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें करने का सही तरीका
Padahastana Benefits: पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जानें इसके लाभ और करने का तरीका -
Written by priya mishra|Updated : November 20, 2024 6:25 PM IST
Benefits Of Padahastana: योग करने से शरीर को कई अद्भुत फायदे मिलते हैं। योग न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी होता है। ऐसे कई योगासन हैं, जिनके नियमित अभ्यास से कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है। इन योगासनों की सूची में पादहस्तासन भी शामिल है। पादहस्तासन में खड़े होकर आगे की तरफ झुककर दोनों हाथों से दोनों पैरों को छूना होता है। यही वजह है कि इसे अंग्रेजी में 'हैंड टू फीट पोज' के नाम से जाना जाता है। इसके अभ्यास से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह योगासन पाचन तंत्र में सुधार करने, पेट की चर्बी को कम करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपके हस्तपादासन करने के फायदे और अभ्यास का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
Add The HealthSite as a Preferred Source
पादहस्तासन करने का तरीका
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
अपने दोनों पैरों की एड़ियों और पंजों को आपस में मिलाकर रखें।
इसके बाद सांस भरते हुए, अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।
अब सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे की तरफ झुकें।
अपने हाथों को नीचे की तरफ सीधा रखें और उंगलियों से मैट को छूने की कोशिश करें।
इस अवस्था में आप 10-30 सेकेंड तक रुकें।
फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे अपनी प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं।
इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।
पादहस्तासन के फायदे - Padahastana Benefits In Hindi
पादहस्तासन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन और मजबूती आती है।
यह योगासन मूड को बेहतर बनाने और तनाव से राहत देने में फायदेमंद हो सकता है।
पादहस्तासन योग पेट की मांसपेशियों को टोन करता है और पेट के आसपास जमा चर्बी को कम करने में मदद करता है।
पादहस्तासन के अभ्यास से जोड़ों और घुटनों को मजबूती मिलती है। साथ ही, कूल्हों के दर्द से राहत मिल सकती है। हस्तपादासन के नियमित अभ्यास से
पादहस्तासन के अभ्यास से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
पादहस्तासन के नियमित अभ्यास से हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
पादहस्तासन के अभ्यास से अनिद्रा की शिकायत दूर होती है और रात में अच्छी नींद आती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite।com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.