... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Vishal Giri | Published : September 17, 2024 5:06 PM IST
What are the benefits of child pose?: आनंद बालासन को हैप्पी बेबी पोज भी कहा जाता है। यह एक आरामदायक योग है, इसको करने से हमारे शरीर को आराम मिलता है। आजकल की जीवनशैली में लोग अपनी सेहत का सही तरह से ध्यान नहीं रख पाते जिसके कारण कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शरीर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का शिकार हो जाता है। यह आसन आपके शरीर के साथ दिमाग को शांत और स्ट्रेस-फ्री करने में मदद करता है। आज हम इस आर्टिकल में आपको आनंद बालासन करने का तरीका और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य फायदों के बारे में बताए।
आनंद बालासन, जिसे हैप्पी बेबी पोज भी कहा जाता है। यह एक आरामदायक योग पोज है, जो आपके शरीर को आराम पहुंचाने में मदद करता है। आपको नाम से ही पता चल गया होगा कि ये योग बच्चे और खुशियों से जुड़ी है, जिसमें आप एक बच्चे की तरह खुश रहते हुए इस आसन को करते हैं। यह आसन आपको रिलैक्सिंग और स्ट्रेस-फ्री करने में मदद करता है।
1. शुरुआत की स्थिति- पीठ के बल लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़ें।
2. पैरों को उठाएं- अपने पैरों को ऊपर की ओर उठाएं और घुटनों को छाती के पास लाएं।
3. हाथों की स्थिति- अपने हाथों से पैरों के बाहरी किनारों को पकड़ें। अगर यह संभव न हो, तो टखनों या पिंडलियों को पकड़ें।
4. पैरों को फैलाएं- धीरे-धीरे अपने घुटनों को बगल की ओर फैलाएं और पैरों को नीचे की ओर खींचें।
5. संतुलन बनाए रखें- इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें और गहरी सांस लें।
6. वापस आएं- धीरे-धीरे पैरों को छोड़ें और प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।
1. तनाव और चिंता में कमी- इस आसन को करने से शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे तनाव और चिंता कम होती है।
2. पीठ दर्द में राहत- यह आसन पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है, जिससे पीठ दर्द में राहत मिलती है।
3. पाचन में सुधार- आनंद बालासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
4. लचीलापन बढ़ाना- इस आसन से शरीर के हिप्स, थाइज और हैमस्ट्रिंग्स की लचीलापन बढ़ती है।
5. मानसिक शांति- नियमित अभ्यास से मन शांत होता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
आनंद बालासन एक सरल और प्रभावी योग मुद्रा है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसे अपने दैनिक योग अभ्यास में शामिल करें और इसके फायदों का आनंद लें।