Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कई ऐसी स्थितियां हैं जो किसी न किसी तरीके से आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। खानपान व धूम्रपान से लेकर वायु प्रदूषण तक कई कारणों से फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बना रहता है। जब फेफड़े खराब होने लगते हैं तो सबसे पहले हमें धीरे धीरे हमें सांस लेने में तकलीफ होने लगती है और बाद में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। हालांकि, कुछ योग हैं जिनका अभ्यास करके फेफड़ों को डैमेज होने से रोका जा सकता है और इनमें खासतौर पर कुछ ऐसे ही शामिल किए जाते हैं। कई ऐसे खास तरह के योगासन हैं, जिनकी मदद से फेफड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है और हम इस लेख में आपको ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में बताने वाले हैं। खासतौर पर जो लोग स्मोकिंग करते हैं या फिर ज्यादा प्रदूषण वाले स्थानों पर रहते हैं, उनके लिए ये योगासन काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
भुजंगासन शरीर के अन्य अंगों के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ आपके फेफड़ों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह सूर्य नमस्कार के 12 आसनों में 7वें नंबर पर आने वाला एक आसान है। फेफड़ों को मजबूत बनाने से फेफड़े खराब होना जैसी बीमारियों का खतरा दूर करने तक यह काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका तरीका बेहद आसान है।
अगर आप पहली बार अभ्यास कर रहें हैं तो आपको किसी अच्छे योग प्रशिक्षक की मदद लेने की सलाह दी जाती है।
अगर आप बढ़ते प्रदूषण व अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण प्रभावित हुए फेफड़ों को स्वस्थ बनाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना 15 मिनट धनुरासन योगाभ्यास करने की आदत डाल लेनी चाहिए। यह आसन फेफड़ों को हेल्दी रखने के साथ-साथ अस्थमा व ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों के लक्षणों से भी राहत दिलाता है। धनुरासन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए उसका अभ्यास सही तरीके से करना चाहिए। इस योग के अभ्यास का सही तरीका कुछ इस प्रकार है
ऐसा करने से पेट में तनाव आने लगेगा और फेफड़ों का प्रेशर रिलीज होगा
हालांकि, फेफड़ों से जुड़ी कई समस्याएं गंभीर हो सकती हैं, जिनका इलाज जल्द से जल्द करना जरूरी होता है। इसलिए अगर आपको किसी भी तरह की फेफड़ों से जुड़ी समस्या महसूस हो रही है, तो एक बार डॉक्टर से जांच जरूर कराएं। योगासन के बारे में भी आप अपने डॉक्टर से पूछ सकते हैं।