Yoga During Pregnancy in Hindi : गर्भवती महिलाओं के लिए 3 योगासन, करें हर दिन

कुछ योग के अभ्यास से आपको प्रसव के दौरान होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है। जानें, प्रेग्नेंसी के दौरान कौन से योगासन का अभ्यास (Yogasana For Pregnant Women in Hindi) करने से आप रह सकती हैं स्वस्थ ...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 16, 2020 5:48 PM IST

गर्भावस्था (Pregnancy) के दिनों में आपको अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, क्योंकि इससे आप प्रेग्नेंसी के दिनों में होने वाली समस्याओं से बची रह सकती हैं। कुछ योग के अभ्यास से आपको प्रसव के दौरान होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। हां, किसी भी योगासन को करने से पहले अपनी डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें। कोई भी योग विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना ठीक होता है। जानें, प्रेग्नेंसी के दौरान कौन से योगासन का अभ्यास (Yogasana For Pregnant Women in Hindi) करने से आप रह सकती हैं स्वस्थ ...

Yoga During Pregnancy : पर्यांकासन करेंगी तो डिलीवरी के बाद जांघों, पेट, कमर में नहीं दिखेगा मोटापा

सुखासन करने का सही तरीका

सुखासन (Sukhasana) करने के लिए जमीन पर सीधे बैठ जाएं। पैरों को सामने की तरफ फैला लें। अब पैरों को मोड़कर (पालथी मारकर) बैठ जाएं। दोनों हाथों को अपने पैरों पर सामने की तरफ रखें। कमर, सिर और गर्दन को बिल्कुल सीधा रखें। इस तरह आप एक मिनट बैठें।

इस योगासन की मदद से पोस्चर और कमर दर्द की समस्या होती है दूर

दंडासन करने का सही तरीका

दंडासन (Dandasana) करने के लिए योग (Yogasana For Pregnant Women) मैट बिछाकर उसपर बैठ जाएं। पैरों को सामने की तरफ बिल्कुल सीध में रखें। सिर, पीठ और गर्दन भी सीधी रहे। रीढ़ को सहारा देने के लिए हथेलियों को कूल्हों के पास रखें। थोड़ी देर तक इस अवस्था में रहें। फिर पहले वाली स्थिति में आ जाएं। इसे आप दो से चार बार दोहरा सकती हैं।

ताड़ासन करने का सही तरीका

ताड़ासन (Tadasana) के नियमित अभ्यास से आप प्रेग्नेंसी के दिनों में खुद को फिट रख सकती हैं। साथ ही यह आसन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी कम करता है। इसके अलावा ताड़ासन उन्हें भी करना चाहिए, जिनका बेली फैट बहुत अधिक है। ताड़ासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। आपको खड़े ऐसे होना है, ताकि आपकी दोनों एड़ियां एक-दूसरे को छुएं। अब अपने दोनों हाथों की हथेलियों को एक साथ मिलाएं। फिर, दोनों को एक-साथ ऊपर की तरफ लेकर आते हुए अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। पैरों की उंगुलियों के बल खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को खोलते हुए नीचे की तरफ ले आएं। इस बीच अपने शरीर में ज्यादा से ज्यादा खिंचाव लाने की कोशिश करें। यह योगासन आपके पेट की मांसपेशियों को फिट रखता है। उन्हें सही शेप देता है। इसके साथ-साथ यह घुटनों और एड़ियों की क्षमता को भी बढ़ाता है।

प्रेगनेंसी में करें प्रीनेटल योग, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source