
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 19, 2019 5:23 PM IST
घुटने के दर्द को ठीक करने के लिए जानें किन योगाभ्यास का सहारा लेना चाहिए। © Shutterstock.
शरीर में पैर सबसे महत्वपूर्ण होता है। पैर की मांसपेशियों और हड्डियों का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। इनमें किसी भी तरह की समस्या होने से आपका चलना-फिरना दूभर हो सकता है। घुटने में हल्का दर्द भी पीड़ादायक होता है। घुटने से ही पैरों को मोड़ने की क्षमता मिलती है, लेकिन अगर वही घुटने दर्द कर रहा हो, तो हम चलने-फिरने में भी असमर्थ हो जाते हैं। अक्सर अधिक वजन होने या बुजुर्गावस्था में घुटने में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। यदि आप कम उम्र से ही कुछ योगासनों का सहारा लें, तो इस तरह की समस्याओं से अधिक उम्र में भी बचे रह सकते हैं। घुटने के दर्द को ठीक करने के लिए जानें किन योगाभ्यास का सहारा लेना चाहिए।
करेंगे नंगे पांव योग, तो होंगे ये 5 लाभ
घुटने के दर्द के लिए योग
घुटने में दर्द होने पर काफी तकलीफ होती है। दर्द होने पर न तो हम ठीक से चल पाते हैं और न ही उठ पाते हैं। योग करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही घुटने पर तनाव और दबाव कम पड़ता है।
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन
वीरभद्रासन
सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दाएं पैर को पीछे की और ले जाएं। फिर अपने दोनों हाथों को अच्छी तरह से खोल दें। इस आसन से हमारे घुटने ठीक रहते हैं, साथ में जकड़े हुए कंधे को सक्रिय करने में भी सहायता मिलती है। यह आसन करने से हमारे कंधों से सारा तनाव मिट जाता है और साथ में हमें संतुलन प्रदान होता है।
क्या आपने किया है बीयर योग? जानें सेहत पर होने वाले इसके फायदे
धनुरासन
धनुरासन करने के लिए शरीर के बल लेट जाएं। अपने पैरों को अपने दोनों हाथों से पकड़ लें। ऐसा करने से आपके शरीर से सारी अकड़न दूर हो जाती है। इससे हमारी पीठ लचीली होती है तथा हमारे शरीर से सारा तनाव दूर होता है।
सेतु बंध आसन
सेतु बंध आसन करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। कई तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके अभ्यास से मस्तिष्क शांत रहता है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है।
बवासीर होने पर करेंगे ये 2 आसन, तो मिलेगा आराम
त्रिकोण आसन
इस आसन को करने से पैर और घुटने मजबूत होते हैं। इसे करने से नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे कमर, सायटिका और घुटने के दर्द से भी राहत मिलती है।
उष्ट्रासन
इसे करने से घुटने, कंधे व पीठ को मजबूती प्रदान होती है। रीढ़ की हड्डी के लोच में वृद्धि होती है। शारीरिक मुद्रा में सुधार होता है और साथ में कमर का दर्द भी कम होता है।