इन 3 आसन के नियमित अभ्यास से पीठ और कमर दर्द होगा दर्द

मकरासन उन लोगों को बहुत ही ज्यादा राहत देता है, जो स्लिप डिस्क या रीढ़ की हड्डी की किसी भी समस्या से पीड़ित हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 7, 2019 1:18 PM IST

काम में ज्यादा व्यस्त होने के कारण पीठ दर्द, सर्वाइकल, कमर दर्द आज के समय एक बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। लगातार एक जगह बैठकर काम करते रहने से भी पीठ और कमर दर्द की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ता है। अगर आप इस तरह की समस्या से पीड़ित हैं तो रोजाना पद्मासन, ताड़ासन और मकरासन का अभ्यास करें। इससे आपको कमर और पीठ दर्द से जल्द आराम मिलेगा।

यूं करें पद्मासन

पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए पद्मासन एक बेहतर आसन है। इसके लिए आप चौकड़ी मारकर एक-पैर पर दूसरा पैर ऐसे रखकर बैठें जैसे आप आराम से हाथों के सहारे झूल पाएं। इसके बाद कमर सीधी करके आंख बंद कर इसी मुद्रा में बैठें। थोड़ी-थोड़ी देर बाद इसी मुद्रा मे बैठने से आपको पीठ दर्द में आराम मिलेगा।

यूं करें ताड़ासन

बहुत ही महत्वपूर्ण आसन हैं। इसमें आपको चाहिए कि आप सीधे खड़े होकर अपने शरीर को अधिक से अधिक ऊपर खीचें और पूरे शरीर का भार पंजों पर डाल दें। आपको पीठ दर्द होने पर बहुत अधिक भार नहीं उठाना चाहिए। योगासन के दौरान आपको खाली पेट रहना चाहिए यानी खाना खाने के कम से कम 4 घंटे बाद योगासन करें।

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन

यूं करें मकरासन

पेट के बल लेट जाएं। अब कुहनियों के सहारे सिर और कंधों को उठाएं और हथेलियों पर ठुड्डी को टिका दें। ध्यान रहे आपका चेहरा सामने की तरफ हो। आंखों को बंद करके पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें। इस अवस्था में होने पर आपकी सांस लेने की प्रक्रिया बिल्कुल सामान्य होनी चाहिए। इसे आप दस से पंद्रह मिनट तक करें। इसे आप दो से तीन बार दोहरा सकते हैं। यह आसन करते समय आपका विचलित मन एकाग्र हो।

लिवर हमेशा रहेगा स्वस्थ, जब करेंगे यह एक आसन

मकरासन के लाभ

  • मकरासन उन्हें जरूर करना चाहिए जिन्हें स्लिप डिस्क या रीढ़ की हड्डी से संबंधित कोई समस्या है।
  • दमा तथा फेफड़े से संबंधित रोग से पीड़ित लोग भी इसका नियमित रूप से अभ्यास कर सकते हैं, लाभ होगा।
  • साइटिका और सर्वाइकल के दर्द में भी आराम पहुंचाता है।
  • शरीर में रक्तसंचार ठीक होता है। नींद न आने की समस्या भी दूर होती है।

सर्दी में कमर दर्द से रहते हैं परेशान, रोजाना करें सिर्फ यह उपाय जरूर मिलेगी राहत

सावधानी बरतें

जो लोग पैरों या जांघों की किसी गंभीर समस्या से ग्रस्त हैं, तो योग विशेषज्ञ से राय लेकर ही इस आसन का अभ्यास करें। इसके अलावा हर्निया होने पर भी इसे करने से बचें।

शोधकर्ताओं ने पीठ-दर्द की किस्मों का पता लगाया

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source