Yoga for Belly Fat : बेली फैट कम करने के लिए करें ये 4 आसन

बेली फैट अंदर करने के लिए नियमित रूप से करेंगे ये 4 आसन (Yoga to reduce belly fat in hindi) तो फर्क जल्दी नजर आने लगेगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 18, 2020 4:11 PM IST

बेली फैट (how to reduce belly fat) बढ़ने से आपका पूरा शरीर बेडौल सा नजर आने लगता है। बेली फैट (Belly Fat) कम करने के लिए आप कई तरीके आजमाते होंगे, पर अधिक असर नहीं हो रहा है, तो अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर देखें। बेली फैट कम करने के कठीन उपाय (how to reduce belly fat) आजमाने की बजाय कुछ आसन का अभ्यास करना शुरू कर दें। अधिक मुश्किल तरीके अपनाएंगे, तो आप खुद ही उसे फॉलो करना छोड़ देंगे। कुछ लोग आलस में भी इन उपायों को फॉलो नहीं करते। लेकिन, योगासन का नियमति अभ्यास ना सिर्फ आपको बेली फैट से छुटकारा दिलाएगा, बल्कि सेहत को भी कई लाभ होंगे। जानें, कौन-कौन से आसन करके आप कुछ ही महीनों में बेली फैट (Yoga to reduce belly fat in hindi) कम कर सकते हैं।

5 प्रकार के होते हैं बेली फैट, क्या आप जानते हैं?

शलभासन

शलभासन करने से भी आप बेली फैट को तेजी से बर्न कर सकते हैं। इस आसन को करने से पेट के साथ ही कमर के आसपास जमी चर्बी भी कम होने लगती है। ऑब्लीक (oblique) मसल्स पर काम करके वेस्टलाइन फैट को कम कर देता है।

Belly Fat : वजन के साथ बेली फैट भी होगा कम, जब अपनाएंगे ये टिप्स

अधोमुख शवासन

अधोमुख शवासन के सेहत पर कई लाभ होते हैं। इसे करने से बालों का विकास भी तेजी से होता है। यह सिर के भागों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है। पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो इसका अभ्यास नियमित रूप से करें। यह आसन बांह, कमर, कूल्हों, कंधों और जांघों की चर्बी कम करके इन सभी हिस्सों को टोन करता है।

वीरभद्रासन

बेली फैट कम करने में वीरभद्रासन भी प्रभावी आसन है। इसे करने से नितंबों, पेट और जांघों में खिचाव आता है और मजबूती मिलती है। इससे शरीर का बैलेंस भी बेहतर होता है।

कुंभकासन

कुंभकासन करने से नितंबों, जांघों, पीठ, बांह, कंधों और एब्स को मजबूती मिलती है। इन हिस्सों से तेजी से चर्बी कम करने के लिए कुंभकासन करें। इससे एब्स भी बना सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source