Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
योग के सहारे आप कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। कुछ लोग वजन और शरीर से कैलोरी कम करने के लिए एक्सरसाइज करते हैं, पर कुछ ऐसे योग हैं, जो शरीर से कैलोरी को काफी हद तक कम करने में मदद करते हैं। योग से आप मन की शांति और तनाव के साथ कई रोगों के लक्षणों को कम कर सकते हैं। योग से शरीर में लचीलापन, संतुलन आता है। जब आप नियमित रूप से योग करने लगेंगे, तो शरीर से अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से कम करने में सफल होंगे। यहां हम आपको दो योगासन (yoga posses to burn calorie) बता रहे हैं, जो शरीर के उन हिस्सों से कैलोरी कम करने में मदद करता है, जहां कैलोरी अधिक जमा होती हैं।
वेट लॉस के लिए फैट बर्न (Fat Burn) जरूरी है या कैलोरी बर्न (Calories Burn) ?
चतुरंग योग करने से शरीर में एकत्रित कैलोरी और फैट (yoga posses to burn calorie) को आप कम करके वजन घटा सकते हैं। इसका अभ्यास करने के लिए आप पुशअप्स की मुद्रा में आएं। पुशअप्स करते समय जैसे नीचे की तरफ जाते हैं, वैसे ही नीचे जाएं और थोड़ी देर उसी मुद्रा में रहें। इससे शरीर का कोर मसल्स मजबूत होगा। पुशअप्स की मुद्रा में जब आएं, तो 90 डिग्री एंगल में अपने हाथों को रखें। इसका अभ्यास हर दिन कम से कम 5-10 मिनट करें। शरीर से काफी मात्रा में कैलोरी बर्न होने लगेगी।
Yoga for Kids : बच्चे रहेंगे हमेशा स्वस्थ, जब करेंगे ये 4 योग
चक्रासन करते समय आपका शरीर चक्र यानी गोल आकार में नजर आता है। इसे करना थोड़ा मुश्किल है पर कैलोरी बर्न (yoga posses to burn calorie) करने के लिए यह बेस्ट योग है। वार्मअप करने के लिए इसे सबसे बेहतर माना गया है। यह शरीर में खिंचाव भी लाता है। दिल से जुड़ी रक्त वाहिकाओं को खोलता है। इसका अभ्यास करने के लिए कहीं खड़े हो जाएं। अब कमर को पीछे की तरफ मोड़ें। इसे जल्दबाजी में नहीं, बल्कि धीरे-धीरे करें। अब अपने हाथों को पीछे की तरफ मोड़ते हुए नीचे फर्श तक लाएं। पैरों को वहीं रखें। अब एक चक्र की मुद्रा में आ जाएंगे। इससे शरीर में रक्त संचार अच्छी तरह से होता है, जिससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी एकत्रित नहीं हो पाता।