
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : August 16, 2023 4:33 PM IST
क्या खांसते या छींकते समय आपका यूरिन लीक हो जाता है? अगर हां, तो यह ब्लैडर की कमजोर मसल्स के कारण हो सकता है। ब्लैडर यानी मूत्राशय हमारे शरीर का एक खास अंग है। किडनी से फिल्टर होकर तरल पदार्थ ब्लैडर में इकट्ठा होता रहता है। जब ब्लैडर में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ इकट्ठा हो जाता है, तो हमारा शरीर उसे मूत्रमार्ग के जरिए बाहर निकाल देता है। हालांकि, बढ़ती उम्र, प्रेगनेंसी, डायबिटीज या न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर की वजह से ब्लैडर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर, बुजुर्ग लोगों और प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के ब्लैडर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। ब्लैडर की कमजोरी के कारण व्यक्ति को बहुत जल्दी-जल्दी बाथरूम इस्तेमाल करने की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में, ब्लैडर और पेल्विक हिस्से की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ब्लैडर को मजबूत बनाने वाले 3 योगासनों (Yoga poses for strengthening bladder In Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं –
ब्लैडर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आप हस्तपादासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह योगासन पूरे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा स्ट्रेच देता है। साथ ही, पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाने के भी काफी लाभकारी है।
हस्तपादासन करने का तरीका
अगर आप यूरिन लीकेज की समस्या से परेशान हैं, तो नियमित रूप से बद्धकोणासन का अभ्यास करें। यह योगासन पेल्विक फ्लोर के अंगों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। इससे ब्लैडर और पेल्विक मसल्स को मजबूती मिलती है।
बद्धकोणासन करने का तरीका
सेतुबंधासन करने से ब्लैडर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह योगासन कोर मसल्स को स्ट्रेच करके उन्हें टोन करता है। हालांकि, अगर आपके गर्दन में दर्द है, तो इस योगासन को करने से बचें।
सेतुबंधासन करने का तरीका