कमर दर्द व एसिडिटी की समस्या से मिलेगा छुटकारा रोजाना करें यह योगासन

जो लोग हमेशा पीठ के निचले हिस्से के दर्द से परेशान रहते हैं उनको यह आसन करने से आराम मिलता है। इस आसन के करने से एसिडिटी की समस्या ठीक हो जाती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 18, 2018 3:23 PM IST

योग का अभ्यास शरीर और दिमाग को बहुत से स्वास्थ्य लाभ पाने में मदद करता है साथ ही यह दवाओं का एक बेहतर विकल्प है। आप इसके अभ्यास से खुद को स्वस्थ और तंदरुस्त रख सकते हैं। कई लाभकारी योगासनों में से शलभासन भी एक फायदेमंद आसन है जिसका अभ्यास आपको नियमित रुप से करना चाहिए। शलभासन का अभ्यास करने से आपके शरीर का लचीलापन बढ़ता है साथ ही कमर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके सही लाभ पाने के लिये आपको इसे करने की सही विधि पता होनी चाहिए। आइए जानते हैं कैसे करें शलभासन और इसके क्या लाभ हैं।

शलभासन करने की विधि

https://www.youtube.com/watch?v=YoTCq3lgi44

  • पेट के बाल फर्श पर लेट जायें
  • अपने हाथों को अपने बगल में हथेली को ऊपर की ओर करें और अपने सर को एक ओर।
  • अब अपने हाथों को जांघ के नीचे ले जायें और ऐसे रखें ताकि उस पर थोड़ा दबाव पड़े। उसके बाद अपने सर को पीछे की ओर ले जाये।
  • सांस लेते हुए शरीर को पीछे की ओर ले जायें और जितनी देर आप सांस को रोक कर रखेंगे उतनी देर उस अवस्था में रहे।
  • अब सांस को छोड़ते हुए धीरे-धीरे पूर्व अवस्था में आ जायें।
  • याद रखें आराम की अवस्था में आने के लिए सर को एक तरफ रखें।

इस आसन को करने का फायदा

जो लोग हमेशा पीठ के निचले हिस्से के दर्द से परेशान रहते हैं उनको यह आसन करने से आराम मिलता है। इस आसन के करने से एसिडिटी की समस्या ठीक हो जाती है। इस आसन को करने से जांघ, जांघ और हिप्स के ऊपरी हिस्से के मसल्स टोन अप होते हैं साथ ही पीठ के मसल्स भी मजबूत होते हैं। इस आसन को करने से स्पाइन लचीला होता है। इसके अलावा इस आसन को करने से पेट के मसल्स को मसाज जैसा आराम मिलता है जिससे कि बदहजमी ठीक होने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। इस आसन को करने से एन्डोक्राइन सिस्टेम संतुलित रहता है जिससे हार्मोन का निष्कासन सही तरीके से हो पाता है और शरीर तंदुरूस्त रह पाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source