Yoga in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में हर दिन करें ये 3 योगासन, शरीर को होंगे कई फायदे

कुछ योग ऐसे हैं, जिन्हें आप प्रेग्नेंसी के दिनों में करके हेल्दी और फिट रह सकती हैं। जानें, उन योगासनों के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 9, 2019 9:02 PM IST

योग सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, यह सभी जानते हैं। हर किसी को योग (Yoga benefits in pregnancy) करना चाहिए। हालांकि, प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाएं योग (Yoga in Pregnancy) या कोई एक्सरसाइज करने से घबराती हैं। आपको डरने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप भी प्रेग्नेंसी में योग के जरिए खुद के साथ-साथ अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत बना सकती हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी में किसी भी योग (Yoga in Pregnancy) को करने से पहले विशेषज्ञ से पूछ लेना ही बेहतर है। कुछ योग (Yoga in Pregnancy) ऐसे हैं, जिन्हें आप इन दिनों करके हेल्दी और फिट रह सकती हैं। जानें, उन योग के बारे में...

वक्रासन

प्रेग्नेंसी के दिनों में फिट रहना चाहती हैं, तो आप वक्रासन (vakrasana in Pregnancy) करें। इसे करने के लिए सबसे पहले आप पैरों को फैलाकर बैठें। सांस अंदर की ओर लें। इसी दौरान अपने दोनों हाथों को कंधे की सीध में फैलाएं। हथेलियों का मुंह नीचे की ओर रहे। सांस छोड़ते हुए कमर से ऊपर के भाग को जितना मोड़ सकें, उतना मोड़ें। अधिक खिंचाव लाने की कोशिश ना करें। सांस लेते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं। इसी तरह दूसरी दिशा में कमर मोड़ते हुए इस प्रक्रिया को दोहराएं। धीरे-धीरे सामान्य मुद्रा में आ जाएं।

Exercise Tips for Pregnancy : प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज के फायदे, टिप्स, सावधानियां

भद्रासन

भद्रासन करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को ‘नमस्ते ‘ की पोजीशन में रखें। अपनी पीठ को सीधे रखें। अब अपने घुटनों को फैलाते हुए दोनों हाथों की सहायता से पैरों के पजे को पकड़ने की कोशिश करें। कुछ समय तक ऐसे ही पकड़ी रहें। फिर अपनी पहले की स्थिति में आ जाएं।

पर्वतासन

गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को कमर दर्द की समस्या रहती है। इस आसन को करने से कमर दर्द में आराम मिलता है। सबसे पहले अपनी पीठ को सीधी रखते हुए बैठ जाएं। सांस को अंदर की ओर लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। दोनों हथेलियों को नमस्ते की मुद्रा में जोड़ें। अपनी कोहनी को सीधी रखें। कुछ सेकेंड तक इस स्थिति में रहने के बाद पहले की अवस्था में आ जाएं। पर्वतासन को दिन में दो-तीन बार से अधिक ना करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source