Yoga for Slim Waist : इन दो योगासन से पाएं आकर्षक और पतली कमर

आपकी कमर मोटी है और उसे पतली करने के लिए उपाय ढूंढ रही हैं। आप कमर की चर्बी को कम करने और उसे पतली बनाने के लिए योगासन (yoga for slim waist) का सहारा लें। इससे आपकी कमर पतली नजर आने लगेगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 24, 2019 10:52 AM IST

कमर मोटी और चौड़ी हो, तो पूरा शरीर बेडौल नजर आता है। कोई भी कपड़ा सही तरह से फिट नहीं होता और शरीर पर जंचता भी नहीं है। आप कई तरीके आजमाती होंगी कमर की चर्बी कम करने के लिए, पर लाभ नहीं होता तो निराश होकर हार मान लेती होंगी। आप कमर की चर्बी को कम करने के लिए योगासन (yoga for slim waist in hindi) का सहारा लें। इससे आपकी कमर पतली नजर आने लगेगी।

आज हर कोई स्लिम और फिट दिखना चाहता है। कमर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम कर उसे स्लिम दिखाने के लिए जो आसन (yoga for slim waist in hindi) हम आपको बता रहे हैं, उसे पुरुष भी कर सकते हैं। यह आसन ऐसे हैं, जिसे हर कोई कर सकता है। कमर को पतला बनाने के लिए यदि आपके पास एक्सरसाइज करने या जिम जाने का वक्त नहीं मिल पा रहा है, तो घर पर ही सिर्फ सुबह में आधे घंटे के लिए वक्त निकालें। इन दो आसनों को घर पर नियमित करेंगी तो पतली और आकर्षक कमर पा सकती हैं। पुरुष भी इनके जरिए अपनी कमर की चर्बी को कम करके पा सकते हैं स्मार्ट बॉडी।

नवासन (Navasana for Slim Waist in Hindi)

Waist fat reducing Navasana in Hindi नवासन बनाए कमर को पतला। © Shutterstock.

नौकासन को ही नवासन कहते हैं। पतली कमर पाना है, तो इसका अभ्यास आज से ही शुरू कर दें। यह बहुत ही लाभदायक योग है। नवासन पेट, कूल्हों को लचीला बनाता है। रीढ़ को मजबूत करता है। तनाव भी दूर होता है। पाचन में सुधार करता है। कमर की चर्बी कम करके आकर्षक लुक पाने में मदद करता है। इसके अलावा इसके नियमित अभ्यास से पीठ की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

कमर को बनाना है लचीला तो करें उष्ट्रासन, जानें नौकासन के भी फायदे

कैसे करें नवासन

सबसे पहले एक चटाई बिछाकर दोनों पैरों को अपने सामने सीधा करके बैठ जाएं। रीढ़ की हड्डी और दोनों हाथों को सीधा जमीन पर रखकर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों को सीधा रखे हुए ऊपर की तरफ उठाएं। संतुलन बनाने के लिए आप थोड़ा सा पीछे की ओर झुक सकते हैं। हाथों को अपने आगे की ओर सीधा रखें। इस मुद्रा में पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से के बीच कमर पर 45 डिग्री का कोण बनेगा।

त्रिकोणासन (Trikonasana for Slim Waist in Hindi)

waist fat reducing Trikonasana in hindi त्रिकोणासन करने से भी कमर होती है पतली। © Shutterstock.

कमर को पतली करने के लिए त्रिकोणासन योग भी बेहतर होता है। इससे आंतरिक जांघों और पेट की मांसपेशियों को खींचने और रीढ़ को मजबूत करने में मदद मिलती है। त्रिकोणासन कूल्हों, हैमस्ट्रिंग, कंधे, छाती और पिंडलियों को खोलता है। कमर के आसपास वसा कम करने में भी मदद करता है।

कैसे करें त्रिकोणासन

त्रिकोणासन योग करने के लिए योग मैट पर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों को दूर-दूर करके सीधे खड़े हो जाएं। अपने दाएं पैर के साइड झुकें और हाथ को जमीन पर रखें। अब दूसरे हाथ को ऊपर करके सीधा करें, जिससे दोनों हाथ एक सीधी रेखा में हो जाएं। कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद पहले की स्थिति में आ जाएं। जमीन पर हाथ रखने में कठिनाई होती है, तो हाथ को पैर के ऊपर रख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source