Yoga for Liver : लिवर हेल्दी रखने, फैटी लिवर डिजीज से बचने के लिए करें ये 2 आसन

कई बार खानपान में गड़बड़ी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लिवर खराब होने लगता है। इसमें कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप कुछ योग (Yoga poses for healthy liver) का भी सहारा ले सकते हैं। जानें, कौन से योग करने से लिवर रहता है हेल्दी। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 22, 2019 5:36 PM IST

लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग होता है। लिवर (liver) के कई कार्य होते हैं जैसे खून और शरीर से हानिकारक और विषाक्त तत्वों को बाहर निकालना। एंजाइम और पित्त का निर्माण करना। भोजन को पचाने में मदद करना। कई बार खानपान में गड़बड़ी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लिवर खराब होने लगता है। इसमें कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप कुछ योग (Yoga for liver) का भी सहारा ले सकते हैं। जानें, कौन से योग करने से लिवर (Yoga for liver) रहता है हेल्दी। योग के नियमित अभ्यास से लिवर में होने वाली बीमारियों के खतरों को कम किया जा सकता है।

गोमुखासन से रखें लिवर को स्वस्थ

गोमुखासन को काउ फेस पोज (Cow Face Pose) भी कहते हैं। यह लिवर रोग सिरोसिस (cirrhosis) के होने की समस्याओं को कम करता है। आपको सिरोसिस है, तो आपका लिवर विषाक्त पदार्थों, रोगजनक बैक्टीरिया और मेटाबोलाइज फैट को हटाने में असमर्थ हो जाता है। गोमुखासन करने से लिवर उत्तेजित होता है, जिससे ऑक्सीजन और रक्त इसके माध्यम से मुक्त रूप से प्रवाहित होते हैं।

Diet for healthy liver : लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फूड्स

कैसे करें गोमुखासन

सबसे पहले आप फर्श पर मैट बिछाकर सुखासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब बाएं पैर की एड़ी को दाहिने नितंब के समीप रखिए और दाहिने पैर को बाईं जांघ के ऊपर रखें। घुटने एक-दूसरे के ऊपर रखें। इसके बाद बाएं हाथ को पीठ के पीछे लें। फिर दाहिने हाथ को भी दाहिने कंधे पर से पीछे ले जाएं। हाथों को परस्पर एक-दूसरे से बांध लें। इस बात का ध्यान रहे कि गर्दन सीधी रहे।

धनुरासन 

धनुरासन फैटी लिवर की समस्या को दूर करता है। इसके अभ्यास से लिवर मजबूत बनता है। उत्तेजित और स्ट्रेच भी होता है। फैटी लिवर डिजीज होने पर लिवर में फैट जमा हो जाता है।

यूं करें धनुरासन

धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अब दोनों घुटनों को मोड़कर पैरों को पीछे की ओर उठाते हुए हल्का सा झुकाएं और धनुषाकार बनाते हुए अपनी एड़ियों को हाथों से पकड़ें। इसके बाद पैरों को थोड़ा और ऊपर उठाएं और सांस लेते हुए हाथ से अपनी एड़ियों को खींचने की कोशिश करें। इस आसन को हर दिन करेंगे तो लाभ होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source