Yoga for Joint pain : जोड़ों के दर्द से है हाल बेहाल, तो करें इन 4 योग का अभ्यास

जानें, कौन से योग जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए बेहतर हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 26, 2019 5:19 PM IST

उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत रहने लगती है। आजकल की लाइफस्टाइल में कम उम्र में ही लोग जोड़ों और हड्डियों के दर्द से परेशान रहते हैं। धीरे-धीरे यह एक कॉमन समस्या बनती जा रही है। इसे नजरअंदाज करना यानी बुढ़ापे में परेशानियों से घिर जाना। यदि आप जोड़ों के दर्द से बचना चाहते हैं, तो शुरू से ही आपको कुछ योग का अभ्यास नियमित (Yoga for Joint pain) रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। इससे काफी हद तक आप जोड़ों के दर्द से बचे रहेंगे। जानें, कौन से योग जोड़ों के दर्द को कम (Yoga for Joint pain) करने के लिए बेहतर हैं...

मलासन

नियमित रूप से मलासन करने से घुटने, टखने और जांघों को मजबूती मिलती है। घुटनों में लचीलापन आता है। यह मेटाबॉलिज्म को उत्तेजित करता है। पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। इसके अलावा, मलासन मुद्रा में सुधार करता है।

जोड़ों का दर्द दूर हो जाएगा चुटकियों में, जब आजमाएंगे ये 4 घरेलू उपाय

वीर-भद्रासन

इसले घुटने मजबूत बनते हैं। जकड़े हुए कन्धों को सक्रिय करने में भी मदद करता है। वीर-भद्रासन कन्धों से तनाव कम करके शरीर को संतुलन प्रदान करता है| इस प्रकार से जोड़ों के दर्द से यह आसान निजात दिलाता है।

धनुरासन

यह आसान मुख्य रूप से बंद कंधों को खोलता है। पीठ को लचीला बनाता है। धनुरासन करने से शरीर से तनाव और जड़कन दूर होता है। इसे आप थोड़ी सरलता से भी कर सकते हैं।

गरुड़ासन

गरुड़ासन पैरों को शिथिल करता है। उन्हें लचीला बनाता है। यह मुद्रा पिंडली को मजबूती देता है, जांघों को फैलाता है। यह न्यूरोमस्कुलर समन्वय में भी सुधार करता है। खाली पेट ही गरुड़ासन का अभ्यास करें, जरूर फायदा होगा।

वीरासन

वीरासन पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। जांघों और घुटनों को फैलाता है। यह योग शरीर की मुद्रा में सुधार करता है और पैरों की थकान को भी दूर करता है।

Yoga for Kids : बच्चे रहेंगे हमेशा स्वस्थ, जब करेंगे ये 4 योग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source