उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करते हैं ये 3 आसन, नियमित करें अभ्यास

उच्च रक्तचाप हो या निम्न रक्तचाप दोनों शरीर के लिए नुकसानदायक होता है, क्योंकि शरीर में संतुलन बहुत ही आवश्यक है। उच्च रक्तचाप को आप योग के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 25, 2019 2:03 PM IST

उच्च रक्तचाप हो या निम्न रक्तचाप दोनों शरीर के लिए नुकसानदायक होता है, क्योंकि शरीर में संतुलन बहुत ही आवश्यक है। उच्च रक्तचाप को आप योग के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं। योग से तनाव कम होता है और यह शरीर में प्रत्येक ग्रंथि और अंग को उत्तेजित करता है। योग तंत्रिका तंत्र को संतुलित करता है, जो हृदय की पंपिंग सहित कुछ अन्य कार्यों को भी नियंत्रित करता है। जानें, उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए किन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए... हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए पिएं ये 5 सुपर हेल्दी ड्रिंक्स

उत्तानासन

उत्तानासन योग एक एंटी-ग्रैविटी पोज है, जो सिर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मदद करता है। इस आसन को करने से रक्त प्रवाह नियंत्रित होता है। शरीर शांत होता है। हृदय गति स्थिर होती है और रक्तचाप सामान्य हो जाता है। उत्तानासन करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों को पास रखें। अपने दोनों हाथों को ऊपर सीधा करें। अब धीरे-धीरे सामने की ओर कमर से नीचे झुकते जाएं। अपने दोनों हाथों से पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। इस आसन में आप 60 से 90 सेकंड के लिए रहें। फिर आसन से बाहर आ जाएं। उत्‍तानासन योग उच्‍च रक्‍तचाप के इलाज में प्रभावी होता है।

yogasana for High BP जानुशीर्षासन योग उच्च रक्तचाप के लिए एक चिकित्सीय मुद्रा है। © Shutterstock.

जानुशीर्षासन

जानुशीर्षासन योग उच्च रक्तचाप के लिए एक चिकित्सीय मुद्रा है। यह पाचन में सुधार करता है। मस्तिष्क को शांत करता है। इसके अलावा यह आसन रीढ़, कंधे, पैरों के पिछले हिस्से और कमर को फैलाता है। इस आसन में अपने पैरों पर माथे को लगाने में थोड़ी कठिनाई भले हो सकती है, क्योंकि आप सुपर फ्लेक्सिबल नहीं हैं। हालांकि, यह फायदेमंद आसन है। जानुशीर्षासन करने के लिए आप दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं। अब अपने दाएं पैर को मोड़ के बाएं पैर की जांघ पर रखें। अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर करें और सीधा खड़ा करें। अब अपने ऊपर के शरीर को बाएं पैर की ओर नीचे झुकाएं और बाएं पैर के पंजे को पकड़ लें। अपने सिर को बाएं पैर के घुटने पर रख लें। इस मुद्रा में रहते हुए 5 से 10 बार सांस लें।

जिन महिलाओं को है हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत, वो हर दिन करें ये 3 एक्सरसाइज

अधोमुख श्वान आसन

अधोमुख श्वान योग हाई बीपी के लिए एक अच्छा आसन है। यह खिंचाव के लिए भी अच्छा आसन है। यह रक्त परिसंचरण की क्षमता को बढ़ाता है। आपको तनाव मुक्त करता है। यह उच्च रक्तचाप को नीचे लाने में मदद करता है। रक्त संचार प्रणाली का संपूर्ण कार्य इस आसन के साथ विनियमित होता है, जिससे दिल भी स्वस्थ होता है। इसे करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों के बीच में थोड़ा सा अंतर रखें। आगे की ओर झुकते जाएं। अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें। दोनों पैरों को हाथों से दूर करें, जिससे आपके हाथ और रीढ़ की हड्डी एक सीधी रेखा में आ जाएं। इसमें आपके पैर और सीने के बीच 90 डिग्री का कोण बनेगा। अधोमुख श्वान आसन को दो-तीन मिनिट के लिए करें।

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2019 : क्या दही खाने से कंट्रोल होता है हाई ब्लड प्रेशर ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source