Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Yoga for Constipation : कुर्मासन करें, पाएं कब्ज की समस्या से छुटकारा

जानें, किस योग के नियमित अभ्यास करने से कब्ज (Yoga for Constipation) से छुटकारा मिल सकता है।

Yoga for Constipation : कुर्मासन करें, पाएं कब्ज की समस्या से छुटकारा
कुर्मासन करें, पाएं कब्ज की समस्या से छुटकारा। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : October 29, 2019 5:02 PM IST

कई बार पर्व-त्योहारों या फिर शादी, फंक्शन में अधिक या उल्टा-सीधा खा लेने से कब्ज (constipation) की समस्या हो जाती है। कई बार रात में देर से खाने के बाद तुरंत सो जाने से भी कब्ज की समस्या हो जाती है। हालांकि, फाइबर युक्त चीजों को खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है, लेकिन आप कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कुछ योगासन का भी अभ्यास कर सकते हैं। कब्ज त्वचा को निस्तेज कर देती है। व्यक्ति बुझा-बुझा सा रहता है। यह डायबिटीज सहित अनेक रोगों की जड़ है। जानें, किस योग के नियमित अभ्यास करने से कब्ज (Yoga for Constipation) से छुटकारा मिल सकता है।

कब्ज की समस्या से अब नहीं होंगे परेशान, सुचि मुद्रा से मिलेगी राहत

कुर्मासन करें, पाएं कब्ज की समस्या से छुटकारा

कुर्मासन (kurmasana) करने के लिए दोनों पैर को अपने सामने की ओर सीधा करके बैठ जाएं। इसे करने के लिए आप दंडासन में भी बैठ सकते हैं। दोनों पैरों को जितना हो सके फैला लें। दोनों पैरों को घुटनों के यहां से थोड़ा मोड़ लें और पैरों की एड़ियों को फर्श पर रखें। अब सांस को बाहर की ओर छोड़ते हुए आगे की ओर थोड़ा सा नीचे झुकें और अपने दोनों हाथों को पैरों के घुटने के यहां से नीचे डालें। दोनों हाथों को घुटनों के नीचे से बाहर की ओर सीधा कर लें। पूरे शरीर को धीरे-धीरे पूरा झुकाएं।

Also Read

More News

भिगोया हुआ अंजीर खाएं, कब्ज के साथ पेट से संबंधित कई समस्याओं का है रामबाण इलाज

मुंह को फर्श पर रख दें। अब अपने हाथों को जितना अधिक हो सकता बाहर की ओर खींचें। अपने दोनों पैरों को पूरी तरह से सीधा करें। इस स्थिति में आपके दोनों पैर, दोनों हाथों के ऊपर होंगे और आपके मुंह की ठुड्डी और छाती जमीन पर होगी। अपनी सांस को सामान्य रखें और कुछ देर इस आसन में रहने का प्रयास करें। शुरुआत की स्थिति में आने के लिए दोनों हाथों को घुटने से बाहर करें और सीधे हो जाएं। इसके नियमित अभ्यास से कब्ज के साथ कई अन्य शारीरिक समस्याओं से छुटकारा (kurmasana helps to relief constipation) मिलेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कुर्मासन के अन्य लाभ (kurmasana benefits)

कब्ज की समस्या से कुर्मासन तो छुटकारा दिलाता ही है, साथ ही इसे करने के दौरान पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ने से पेट में होने वाली समस्याएं दूर होती हैं। पाचन तंत्र स्वस्थ होता है। इससे पेट के अंग उत्तेजित होते हैं। पेट में गैस नहीं बनता है। यदि आपको कंधे, कमर और गर्दन में दर्द की समस्या रहती है, तो भी कुर्मासन कर सकते हैं। इन सभी समस्याओं को खत्म करता है यह एक आसन।

About the Author

... Read More