Yoga for Belly Fat : नियमित करेंगे ये 2 आसन, तो पेट और कमर की चर्बी हो जाएगी कम

योगासन, पेट कम करने के उपायों में से एक है। दो योगासनों (Yoga for Belly Fat) के नियमित अभ्यास से दो-तीन महीने के अंदर पेच की चर्बी कम होने लगेगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 6, 2019 10:57 AM IST

बढ़ते बेली फैट से परेशान हैं और चाहते हैं कि फिर पहले की तरह आपका शरीर आकर्षक दिखे, तो आप योगासन की मदद ले सकते हैं। कुछ योग के अभ्यास से आप आसानी से बेली फैट (Yoga for Belly Fat) को कम कर सकते हैं। योगासन, पेट कम करने के उपायों में से एक है। नीचे, हम दो योगासनों (Yoga for Belly Fat) के बारे में आपको बता रहे हैं। इनका नियमित अभ्यास दो-तीन महीने करके देखें। आपका बेली फैट कम होने लगेगा।

सेतुबंध योगासन से करें बेली फैट कम

इस आसन को करने से पेट व कमर के पास जमा चर्बी को कम करने में मदद (setubandhasana helps to burn belly fat) मिलती है। साथ ही पेट व जांघों की मांसपेशियां मज़बूत होती हैं। अगर आपकी गर्दन में किसी तरह का दर्द या फिर खिंचाव महसूस हो रहा है, तो इस आसन को करने से वह भी ठीक हो जाएगा। इतना ही नहीं अगर गलत तरीके से बैठने के कारण आपकी रीढ़ की हड्डी एक तरफ झुक गई है, तो यह आसन उसे भी ठीक कर देता है।

यूं करें सेतुबंध आसन 

पीठ के बल लेट जाएं। दोनों घुटनों को मोड़ें और पैरों के तलवों को जमीन पर टिकाएं। अब दोनों बाहों को पैरों की तरफ सीधा रखें और हथेलियों को जमीन पर टिका कर रखें। अब सांस छोड़ते हुए कमर को ऊपर की ओर उठाएं, जबकि पैरों व हाथों को उसी स्थिति में रहने दें। करीब 30 सेकेंड तक इस अवस्था में रहें। अब धीरे-धीरे सामान्य मुद्रा में लौट आएं।

किन्हें नहीं करना चाहिए

जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हों, उन्हें यह आसन करने से बचना चाहिए।

नौकासन से करें बेली फैट कम

कमर और पेट में जमी चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से नौकासन (Naukasana reduces belly fat) का अभ्यास करें। इसे करने से छोटी आंत, बड़ी आंत और पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।

यूं करें नौकासन

Naukasana for belly fat Hindi नौकासन करने से बेली फैट होती है कम। © Shutterstock

पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। अपनी एड़ियों और पंजों को आपस में मिलाएं। दोनों हाथ कमर के साथ सटे हों और हथेलियां जमीन की ओर हों। अब अपने दोनों पैर, हाथ और गर्दन को सामांतर ऊपर की तरफ उठाएं, ताकि शरीर का पूरा भार आपके नितंभों पर आ जाए। इस स्थिति में करीब 30 सेकंड रहें। फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं।

किन्हें नहीं करना चाहिए

जिन लोगों को कमर दर्द या इससे और पेट संबंधी कोई गंभीर बीमारी हो, उन्हें इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दिनों में भी महिलाएं इसे ना करें।

बेली फैट बढ़ने के कारण

बेली फैट कम करने के लिए जूस

फूड्स जो कम करते हैं बेली फैट

किस एक्सरसाइज को करने से कम होता है बेली फैट

बेली फैट के लिए योगासन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source