Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। वजन बढ़ने से कई सारी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। आप वजन कम करने के लिए कई तरीके आजमाते हैं, डायटिंग करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। निराश होने की जरूरत नहीं। वजन कम करने के लिए दवाइयों का सहारा न लें। आप योग के कुछ आसान से आसनों के जरिए भी अपना वजन कम कर सकते हैं। प्रतिदिन इन आसनों को सिर्फ 10 मिनट करें और मोटापे की समस्या से निजात पा सकते हैं। जानें, कौन से हैं वे आसन जो वजन को कम करते हैं। क्या आपने किया है बीयर योग? जानें सेहत पर होने वाले इसके फायदे
हस्तपादासन
हस्तपादासन करने के लिए पैरों को साथ में जोड़े हुए सीधे खड़े हो जाएं। हाथों को शरीर के साथ लगाएं। शरीर के वजन को दोनों पैरों पर सामान रूप से डालें। फिर सांस को बाहर छोड़ते हुए कमर के ऊपरी भाग को धीरे-धीरे सामने की ओर झुकाएं। घुटनों को बिल्कुल सीधा रखें। सांस छोड़ते समय छाती को घुटनों की तरफ ले जाएं। शुरुआत में इस स्थिति में 10 सेकेंड तक रहें और फिर सामान्य स्थिति में आकर 5 सेकेंड आराम करें और इस आसन को कम से कम 5-6 बार करें।
[caption id="attachment_612598" align="alignnone" width="655"]
भुजंगासन। © Shutterstock[/caption]
भुजंगासन
पेट की चर्बी को कम करने के लिए भुजंगासन बहुत फायदेमंद है। इस आसन को करने से वजन बहुत जल्दी वजन घटने लगता है। भुजंगासन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं। दोनों पैरों के पंजों के साथ रखें। फिर अपने माथे को ऊपर ऊठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समान लाएं। ऐसा करने पर शरीर का सारा भार बाजुओं पर पड़ेगा। अब शरीर के अगले भाग को बाजुओं के सहारे ऊपर उठाएं। शरीर को स्ट्रेच करके लंबी सांस लें। कुछ समय तक इस आसन को करें। फिर दोबारा पेट के बल लेट जाएं। वजन कम करना चाहते हैं, तो करें सूर्य मुद्रा का अभ्यास !
गुस्से को करना है काबू, तो करें यह मुद्रा
बालासन
मन को शांत करना हो या पेट की चर्बी को कम करना हो दोनों के लिए बालासन बहुत फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं और कमर बिल्कुल सीधी रखें। अब गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को सामने की ओर झुकाएं। दोनों हाथ पीछे की ओर रखें और कोशिश करें कि सिर सामने जमीन को छुए। अब जितना हो सके उतनी देर इसी अवस्था में रहने की कोशिश करें। फिर सांस छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी भाग को उठाते हुए फिर से वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं।