
... Read More
Written By: Anshumala | Published : June 21, 2019 3:28 PM IST
योग दिवस पर जानें, योग करने के सेहत लाभ। © Shutterstock
आज है योग दिवस (Yoga Day)। योग के कई लाभ होते हैं। स्वास्थ्य की बात आती है तो डॉक्टर सबसे पहले योग का सुझाव ही देते हैं। चाहे बढ़े हुए वजन को संतुलित करने की बात हो या सही आकार पाने की, योग से लाभकारी और सुरक्षित कुछ नहीं है। हालिया रिसर्च से पता चला है कि योग शरीर को टोन करने के अलावा भी बहुत से काम करता है। योग दिवस (Yoga Day) पर 3 एच केयर डॉट इन की संस्थापक और सीईओ डॉ. रुचि गुप्ता बता रही हैं, कैसे योग से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और योग किस तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
Yoga Day 2019ः कब्ज से तुरंत मिलेगा छुटकारा, जब करेंगे पादोत्तानासन
जब भी किसी को ज्यादा तनाव महसूस होता है, तो मस्तिष्क खून में एड्रेनालाइन को छोड़ता है। एड्रेनालाइन के कारण दिल की धड़कनें बहुत तेज हो जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। लगातार तनाव में रहने से हृदय से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। जो लोग तनाव में ज्यादा रहते हैं, अन्य लोगों की तुलना में उनमें हृदय रोग होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। प्रितदिन योग करने से तनाव कम होता है।
Yoga Day 2019: तनाव का कारगर इलाज शीतली प्राणायाम, करें इसका नियमित अभ्यास
योग खासकर तनाव, हाई ब्लड प्रेशर, कोरोनरी एथेरोस्क्लेरोसिस, दिल के दौरे, डिस्लिपिडेमिया, डायबिटीज, चिंता, डिप्रेशन और अन्य समान रोगों से पीड़ित रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार लाता है। नियमित रूप से योग करने से शरीर के अंगों को कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है और हृदय रोग की स्थिति में दिल की देखभाग भी अच्छे से हो जाती है।
जब शरीर में खून के प्रवाह की गति धीमी हो जाती है, उस स्थिति में लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। ब्लड प्रेशर के कम होने से दिमाग सहित शरीर के जरूरी अंगों तक खून ठीक से नहीं पहुंच पाता है। इस कारण लोगों में चक्कर और बेहोशी की शिकायत होती है, इतना ही नहीं इसके कारण अंगों के विफल होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इस स्थिति को सुधारने में योग कारगर साबित हुआ है।
योग विभिन्न प्रकार से शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देता है, इस लिस्ट में तनाव प्रबंध सबसे ऊपर आता है। योग से शरीर में लचीलापन तो आता ही है, साथ ही इससे घुटने के दर्द में भी राहत मिलती है।