
... Read More
Written By: Anshumala | Published : December 27, 2018 1:32 PM IST
Thirty grams of coconut flour gives us 10 g of fibre, which is excellent as it helps to provide a feeling of satiety and manage portion sizes. Most of the fibre is insoluble, aiding a healthy digestive system.
क्या आप जानते हैं कि अधिकतर बीमारियों के होने का कारण हमारी पाचन तंत्र है। ऐसा माना जाता है कि लगभग 95 प्रतिशत बीमारियां हमारे डाइजेशन यानी कि पाचन तंत्र से जुड़ी होती हैं। खराब खानपान और बिगड़े लाइफस्टाइल के चलते आजकल लोगों का पाचन तंत्र खराब होना एक सामान्य बात हो गई है। आप चाहते हैं कि पाचन तंत्र मजबूत रहे, तो कुछ योगासन का अभ्यास जरूर करें। ये कुछ ऐसे आसान से योग हैं, जिन्हें हर दिन सिर्फ 10 मिनट करने से भी डाइजेशन बेहतर रहेगा। वजन कम करने के लिए रोज करें ये 3 आसन
पवनमुक्तासन
पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए पवनमुक्तासन सबसे बेहतर आसन है। यह आसन पेट की बीमारियों को दूर करता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। जिन लोगों को गैस, कब्ज और पेट दर्द की समस्या लगातार रहती है, उन्हें रोजाना पवनमुक्तासन करना चाहिए। यह पेट की अतिरिक्त चर्बी को भी कम करता है। सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को कमर के पास रखें, फिर पैर को मोड़ लें। अब हाथ से पैर को पकड़कर सिर को उठाते हुए हाथ को सिर के पास ले जाएं। कुछ समय के लिए इसी स्थिति में रहें, फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
बवासीर होने पर करेंगे ये 2 आसन, तो मिलेगा आराम
अर्ध पवनमुक्तासन
स्वस्थ रहने और फिट रहने के लिए अर्ध पवनमुक्तासन बहुत अच्छा आसन है। इसे करने के लिए सीधा पीठ के बल लेट जाएं। दाएं पैर को मोड़कर छाती के पास ले जाएं। ऊपर के हिस्से को उठाएं। अब हाथों से घुटनों के नीचे के हिस्से को टाइट पकड़ लें। अब अपनी नाक से घुटनों को छूने की कोशिश करें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें। जिन लोगों को मोटे पेट की समस्या होती है, उन्हें अर्ध पवनमुक्तासन नियमित करना चाहिए।
पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए वज्रासन बहुत अच्छा आसन है। © Shutterstock.
वज्रासन
वज्रासन को करने के लिए अपने दोनों घुटनों को एक साथ मिला कर बैठें। हाथों को सीधा रखें। ये आसन बहुत ही उपयोगी है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए यह बहुत अच्छा आसन है। वज्रासन को आप दिन में कभी भी कर सकते हैं लेकिन यह अकेला ऐसा आसन है जो खाने के तुरंत बाद यह आसन बहुत अधिक प्रभावी होता है। यह न सिर्फ पाचन की प्रक्रिया ठीक रखता है बल्कि लोवर बैकपेन से भी आराम दिलाता है।