''विपरीत करणी'' रोज करें यह आसन और पाएं कई सेहत लाभ

विपरीत करणी आसन उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकता है और पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर करने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 25, 2018 11:36 PM IST

योग करने से आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से फिट रहते हैं। यदि आप उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकना चाहते हैं, शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो विपरीत करणी यानी लेग्स अप पोज ट्राई करें। जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्या रहती है, उन्हें भी इसका अभ्यास करना चाहिए। इससे बाउल मूवमेंट्स सही होता है। पाचन शक्ति मजबूत होती है। इससे पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं, जिससे पैर फिट रहते हैं। जानें, विपरीत करणी आसन को सही तरीके से करने की विधि और इससे होने वाले लाभों के बारे में... (इसे भी पढ़ें- आसान से ये आसन, बढ़ाएंगे यौन शक्ति चुटकियों में)

विपरीत करणी आसान यूं करें

सबसे पहले दीवार के नजदीक बैठें। पीठ के बल लेट जाएं। अब पैरों को दीवार से लगाकर सीधा करें। अब दीवार के सहारे अपने पैरों को ऊपर उठाएं। यह धीरे-धीरे करें। अब अपने कूल्हों को ऊपर की तरफ उठाएं। शरीर को अपने हाथों से सहारा दें। अपनी गर्दन, कंधे और चेहरे को स्थिर रखें। इस अवस्था में 5 मिनट तक गहरी सांस लें और फिर सांस छोड़ें। धीरे-धीरे इस अवस्था से बाहर आएं। (इसे भी पढ़ें- जब करते हैं एक्सरसाइज, तो कहां जाती है तोंद पर चढ़ी चर्बी, जानें)

क्या होते हैं लाभ

- इस आसन का अभ्यास करने से पैरों को आराम पहुंचता है। मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

- आपको मानसिक और शारीरिक रूप से चिंता मुक्त रखने में मदद करता है।

- गठिया के मरीजों को भी इसका अभ्यास करना चाहिए। गठिया के दर्द से छुटकारा देता है।

सुखासन से करें पोस्चर में सुधार, जानें इसके अन्य लाभ

- इंसोम्निया और डिप्रेशन से छुटकारा पाने में मदद करता है।

- हर दिन इसे करने से यूरिनरी डिसऑर्डर से बचाव होता है।

- माइग्रेन की समस्या है, तो भी इसका नियमित अभ्यास करने से दर्द से राहत मिलता है।

- शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source