Today Health Tips : कमर दर्द दूर करने के लिए करें भुजंगासन, जानें इसके फायदे और करने का तरीका

आज की हेल्थ टिप्स में जानें, किस तरह भुजंगासन करने से कमर दर्द से आपको मिल सकती है राहत...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 21, 2020 2:35 PM IST

आज जिसे देखो वह कमर (Back pain) और पीठ दर्द से परेशान रहता है। इसकी मुख्य वजह है आज की भागदौड़ भरी जिंदगी। इसके कारण लोगों की जीवनशैली बहुत अधिक प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से कमर दर्द, शरीर में अकड़न जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। जिन लोगों को सर्वाइकल की समस्या है, उनमें भी गलत तरीके से उठने-बैठने के कारण यह समस्या बढ़ जाती है। आज की हेल्थ टिप्स (today health tips on back pain) में जानें, किस तरह भुजंगासन करने से कमर दर्द (Yoga for Back pain in hindi) से आपको मिल सकती है राहत...

कमर दर्द दूर करने के टिप्स (Tips for Back Pain Relief in hindi)

लगातार ऑफिस में घंटों एक ही पोजिशन में बैठकर काम करने से कमर पर दबाव पड़ता है। बैठे रहने पर हमारी स्पाइन पर खड़े होने के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा दबाव पड़ता है। कमर दर्द को हम बेशक आम समस्या मानते हों (Tips for Back Pain Relief), लेकिन इसे बार-बार नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। अगर हम थोड़ी सी सावधानी के साथ अपनी जीवनशैली को सुधार लें तो इस दर्द से आराम पा सकते हैं। कई योगासन के अभ्यास से भी कमर और सर्वाइकल के दर्द को कम किया जा सकता है। इन्हीं में से एक है भुजंगासन।

”विपरीत करणी” रोज करें यह आसन और पाएं कई सेहत लाभ

भजुंगासन के फायदे (Bhujangasana Benefits in hindi) 

भुजंगासन हमारे विशुद्धि, अनाहत, मणिपुर और स्वाधिष्ठान चक्र को प्रभावित करता है। यह सर्वाइकल और कमर दर्द के अलावा अस्थमा में भी लाभकारी है। इसमें पेट पर बल पड़ने के कारण पाचन प्रजनन अंग संबंधी रोग भी दूर होते हैं।

कैसे करें भुजंगासन (How to perform bhujangasana) 

पेट के बल लेट जाएं। सांस भरते हुए कमर से ऊपर वाला हिस्सा आगे की ओर उठाएं। पैर आपस में मिले रहें। गर्दन को पीछे की ओर मोड़ें और कुछ पल इसी अवस्था में रखें। सांस को सहज हो जाने दें और कुछ देर रुकें ताकि दबाव रीढ़ के निचले हिस्से पर पड़े। सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे वापस आएं। गर्दन पीछे ही रखें और धीरे-धीरे पहले छाती तथा बाद में सिर को भी जमीन से लग जाने दें। लगातार इस आसन को करने से कमर दर्द से छुटकारा मिल सकता है। बहुत ज्यादा सर्वाइकल की समस्या होने पर किसी भी आसन को करने से पहले विषेशज्ञ की सलाह ले लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source