
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 1, 2019 12:51 PM IST
पार्श्वकोणासन से करें बेली फैट कम। © Shutterstock.
कुछ लोगों की तोंद काफी निकली हुई होती है। ऐसा कई बार बैठ कर देर तक काम करने, खाते रहने से भी होता है। जिनकी लाइफस्टाइल बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं होती है, उन्हें भी यह समस्या झेलनी पड़ती है। इस समस्या से कई बार सीढ़ियां चढ़ते हुए सांस फूलने लगती है, लोग जल्दी थक जाते हैं। क्या आपकी भी तोंद बहुत ज्यादा निकली हुई है और ये सारी समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं, तो अधिक मोटापे की गिरफ्त में आ चुके हैं। शोध में यह बात सामने आई है कि मोटापे से ग्रस्त लोगों को डायबिटीज, दिल के रोग, स्ट्रोक, अर्थराइटिस, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पेट की चर्बी कम करने के लिए करें पार्श्वकोणासन।
पार्श्वकोणासन
पार्श्व यानी बगल। इस आसन के अभ्साय के दौरान आपका शरीर पार्श्व की मुद्रा बनाता है, इसलिए इसे पार्श्वकोणासन कहते हैं। कई शारीरिक समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करें।
पेट हो जाएगा अंदर जब रोज करेंगे यह एक आसन
कैसे करें
सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों के बीच तीन फुट की दूरी बनाएं।
अब दाएं पैर को 90 डिग्री के कोण में घुमाएं।
गहरी सांस लेते हुए हाथों को शरीर से दूर फैलाएं और कंधे की सीध में ले जाएं।
अब सांस छोड़ते हुए दाएं घुटने को 90 डिग्री के कोण तक मोड़ते हुए दाईं और झुकें।
दाएं हाथ को दाएं पैर के पीछे जमीन पर रखें। नहीं रख पा रहे हैं, तो जमीन को उंगलियों से छूने की कोशिश करें।
बाएं हाथ को 60 डिग्री में लाते हुए कान के पास ले जाने का प्रयास करें। बाएं हाथ की उंगुलियों को देखने की कोशिश करें। सामान्य रूप से सांस लेते रहे।
अब बाईं तरफ से भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन
लाभ
इसे नियमित करने से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं, लेकिन इसे कुछ ही दिन करके छोड़ देने से लाभ नहीं होगा।
पेट की चर्बी कम करने के लिए यह आसान बहुत उपयोगी है।
कमर और जांघों की चर्बी भी कम करता है।
पार्श्वकोणासन पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर कब्ज और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाता है।
घुटने भी मजबूत होते हैं।