रोज सुबह उठकर करेंगे Surya namaskar तो शरीर के एक-एक अंग को मिलेगा फायदा, जानें अभ्यास का सही तरीका

Surya namaskar ke fayde: सूर्य नमस्कार खास योग मुद्रा है और इसका रोजाना दस से पंद्रह मिनट अभ्यास करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं शरीर के एक-एक अंग को फायदे पहुंचाने वाले इस योगासन के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 4, 2023 12:03 PM IST

Sun salutation benefits in hindi: आजकल के बिजी लाइफस्टाइल को देखते हुए योग हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। देखा जा रहा है कि जॉब के प्रेशर और रिलेशनशिप के तनाव के बीच सबसे ज्यादा नुकसान हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ हो रहा है। लेकिन समय की तंगी के बीच हम अपनी हेल्थ को ध्यान नहीं रख पा रहे हैं और कई शारीरिक व मानसिक बीमारियां हमारे शरीर में जन्म ले रही हैं। इसलिए योग हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा है क्योंकि रोजाना सिर्फ दस से पंद्रह मिनट योगाभ्यास करके आप अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को मेंटेन करके रख सकते हैं। अगर आप भी प्रेशर और तनाव के बीच जूझ रहे हैं, तो आपको रोज सुबह सूर्य नमस्कार करने की सलाह दी जाती है। यह एक ऐसा योगभ्यास है, तो आपके शरीर के एक-एक अंग को फायदा पहुंचाता है। चलिए जानते हैं सूर्य नमस्कार करने से मिलने वाले जबरदस्त फायदे और इसे करने का सही तरीका क्या है। जानें सूर्य नमस्कार के फायदे (Sun salutation benefits) और तरीके

1. बढ़ते वजन पर रोक लगाए

आजकल खराब जीवनशैली के कारण और खानपान सही न होने के कारण शरीर का वजन लगातार बढ़ रहा है और इस कारण से कई अलग-अलग बीमारियां पैदा हो रही हैं। ऐसे में रोजाना सुबह के समय सूर्य नमस्कार करना आपके बढ़ते वजन पर रोक लगाने में काफी मदद कर सकता है।

2. शरीर को मजबूती दे

सूर्य नमस्कार ऐसी योग मुद्रा है, जो शरीर के कई हिस्सों में मौजूद मांसपेशियों में खिंचाव व लचीलता लाता है। नियमित रूप से यह योगासन करने से ये मांसपेशियां मजबूत होने लगती है और शरीर को भी इससे मजबूती मिलती है।

3. पाचन प्रणाली मजबूत बनाए

खराब लाइफस्टाइल और सही डाइट न होने की वजह से अक्सर पाचन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। रोजाना सूर्य नमस्कार करने से पेट के सभी अंग उत्तेजित होते हैं और इससे पाचन क्रिया भी सामान्य रूप से काम करने लगती है।

4. त्वचा की रंगत में सुधार

रोजाना सुबह के समय सूर्य नमस्कार करना आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर जो लोग नियमित रूप से सुबह के समय यह योगाभ्यास करते हैं, उनकी स्किन का नेचुरल निखार बना रहता है।

5. मानसिक समस्याओं को दूर करे

यदि आप भी काम के प्रेशर और रिलेशनशिप प्रॉब्लम्स के कारण तनावग्रस्त हैं या फिर आपको अन्य मानसिक समस्याएं हो रही हैं, तो सूर्य नमस्कार आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार आपकी मानसिक समस्याओं को दूर रखता है।

सूर्य नमस्कार करने का तरीका (Surya namaskar kaise kare)

सूर्य नमस्कार अलग-अलग योग मुद्राओं से मिलकर बना है, जो इस प्रकार है -

  1. प्रणामासन - सबसे पहले सपाट जमीन पर मैट बिछा लें और उसपर सीधे खड़े होकर हाथ जोड़ने की मुद्रा बना लें
  2. हस्तउत्तानासन - गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को जोड़ने की मुद्रा में ही ऊपर उठाएं और सीधे करके सिर के पीछे ले जाने की कोशिश करें
  3. पादहस्तासन - अब वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं और आगे की तरफ झुकते हुए मुंह को घुटनों तक लाने की कोशिश करें और हथेलियों को पैर के पंजों के नीचे दवाएं
  4. अश्व संचालनासन - पादहस्तासन के बाद अब सीधे खड़े हो जाएं और बाएं पैर को पीछे ले जाते हुए दाएं पैर के घुटने को मोड़ें, हाथों को दाएं पैर के दोनों तरफ रखें और सामने देखें
  5. दंडासन - अब धीरे-धीरे कमर सीधे करते हुए दाएं पैर को भी पीछे ले जाएं शरीर के अगले हिस्से का वजन हाथों पर पड़ने दें, कोहनी सीधी रखें टांग, रीढ़ और गर्दन को एक सीध में रखें।
  6. भुजंगासन - अब शरीर का बीच वाला हिस्सा जमीन की तरफ ले जाएं रीढ़ की हड्डी में पीछे की तरफ मोड़ आने दें और गर्दन मोड़कर ऊपर की तरफ देखें
  7. अधोमुख शवासन - इसके बाद कूल्हे को फिर से ऊपर की तरफ ले जाएं सिर को जमीन की तरफ लाने की कोशिश करें और शरीर का वजन फिर से हाथों व पैरों पर पड़ने दें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source