... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : July 12, 2019 5:30 PM IST
Image credits by: अगर आप कब्ज से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, योग में ऐसा योगासन है जो आपको कब्ज की परेशानी को दूर करता है. हम बात कर रहे हैं सुप्त वीरासन योगासन की, जो आपको कब्ज की परेशानी से दूर निकालकर ले जायेगा.
कब्ज की परेशानी भारत में सबसे आम परेशानी के तौर पर देखा जाता है. लेकिन हमेशा कब्ज की बीमारी रहने से इंसान का पाचन तंत्र खराब रहता है. खराब पाचन तंत्र की वजह से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलता है. जरूरी पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी कब्ज की परेशनी होती है. अगर आप भी कब्ज की परेशानी से दो-चार रहते हैं तो आपको अपनी डाइट में फाइबर वाले फूड तो शामिल करना ही है साथ में योगासन को भी अपनाना चाहिए.
अगर आप कब्ज से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, योग में ऐसा योगासन है जो आपको कब्ज की परेशानी को दूर करता है. हम बात कर रहे हैं सुप्त वीरासन योगासन की, जो आपको कब्ज की परेशानी से दूर निकालकर ले जायेगा.
घुटने को मोड़कर जमीन पर बैठें.
हाथों के पंजों को पैरों के पंजों के नीचे रख लें और मुंह को सामने की ओर करें.
हाथ की कोहनी जमीन पर टिकाएं और पीठ को पीछे की ओर झुकाकर जमीन पर लेटें. इस दौरान पैर को घुटने से मोड़े रहें
हाथों को पीछे की ओर फैला लें. कूल्हे व कंधों के सहारे जमीन पर लेटें और छाती को फैलाने की कोशिश करें.
https://youtu.be/-Tdv6GJd8lI
जिन लोगों को पैर मोड़ने में दिक्कत हो वे घुटने के पीछे छोटा तकिया रख लें. पीठ के नीचे भी एक तकिया रख लें. हाथ को सिर के ऊपर एक दूसरे से बांध लें.
घुटनों के बल बैठें और पीठ के पीछे एक नीचा स्टूल और उस पर तकिया रख लें. तकिये पर पीठ को झुकाएं, गर्दन को स्टूल के पीछे लटकाएं और हाथों को सिर के ऊपर बांध लें.
जो लोग बिल्कुल पीछे नहीं झुक पाते हैं वे ऊंची कुर्सी लें और उस पर एक तकिया रख लें. पैर मोड़कर पीछे की ओर झुके और उस तकिये पर कंधे को टिका लें. हाथ को पीछे की ओर फैला लें.
पेट के रोगों को दूर करने में मदद करता है.
जिन लोगों के पैरों में दर्द है वे इस आसन को रोजाना 10-15 मिनट करें.
खाने के बाद यह आसन करने से कब्ज से राहत मिलती है.
यह आसन पीठ दर्द को दूर करने के साथ ही रक्त संचार में भी सुधार करता है.
कब्ज दूर करने के लिए इन होम रेमेडीज को जरूर आजमाकर देखें.
कब्ज दूर करने का बेहतर उपाय है कॉफी : शोध.
कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए ये फूड डाइट में शामिल करें.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.