Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सूर्य नमस्कार सबसे प्रचलित योगासनों में एक है और दुनियाभर में सबसे ज्यादा अभ्यास की जाने वाली योग मुद्रा है। यह 12 अलग-अलग योग मुद्राओं का एक संयोजन होता है, जिन्हें एक के बाद एक प्रणालीगत तरीके से किया जाता है और यह एक ही मुद्रा बन जाती है। सूर्य नमस्कार स्वास्थ्य को अनेक लाभ प्रदान करता है और आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर से कई रोगों को जड़ से खत्म कर देता है। इसमें प्रणाम आसन, हस्तउत्तानासन, हस्तपाद आसन, अश्व संचालन आसन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, अश्व संचालन आसन, हस्तउत्थान आसन और ताड़ासन शामिल हैं। सूर्य नमस्कार का शाब्दिक अर्थ सूर्य को नमस्कार अर्पित करना है।
यदि सूर्य नमस्कार योग मुद्रा को सही तकनीक के साथ और विशेष बातों का ध्यान रखते हुए किया जाए तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं -
सूर्य नमस्कार से मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभावी रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे डिप्रेशन, तनाव व चिंता जैसे लक्षण नहीं हो पाते हैं।
नियमित रूप से सूर्य नमस्कार अभ्यास करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और साथ ही शरीर से सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
सूर्य नमस्कार कई अलग-अलग योग मुद्राओं का मेल होता है, जिसकी मदद से यह शरीर की कई महत्वपूर्ण मांसपेशियों को खास व्यायाम प्रदान करता है जिससे मांसपेशियां मजबूत व लचीली बनती हैं।
सूर्य नमस्कार से पेट के अंग उत्तेजित होकर प्रभावी रूप से काम करने लग जाते हैं, जिससे पाचन क्रिया तेज हो जाती है और कब्ज जैसी समस्याएं भी नहीं होती।
हालांकि, सूर्य नमस्कार से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ पूरी तरह से योगासन के तरीके और आपकी स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करते हैं।
यदि आप पहली बार सूर्य नमस्कार अभ्यास करने जा रहे हैं, तो निम्न चरणों का पालन करके आपको यह योग मुद्रा बनाने में मदद मिल सकती है -
इस योग क्रिया को आप अपनी क्षमता के अनुसार अवधि तक कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ सकते हैं। यदि आपको इससे संबंधित कोई भी सवाल है, तो किसी अच्छे योग प्रशिक्षक से संपर्क करें।
सूर्य नमस्कार अभ्यास आमतौर पर योग प्रशिक्षक के निगरानी में ही किया जाता है और इस दौरान निम्न सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं -
इस योग क्रिया को आप अपनी क्षमता के अनुसार अवधि तक कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ सकते हैं। यदि आपको इससे संबंधित कोई भी सवाल है, तो किसी अच्छे योग प्रशिक्षक से संपर्क करें।
कुछ स्वास्थ्य स्थितियां हैं जिनके दौरान सूर्य नमस्कार अभ्यास करने से पहले डॉक्टर से अनुमति ले लेनी चाहिए -