रात में बिस्तर पर बदलते रहते हैं करवटें, अच्छी नींद आएगी जब करेंगे ये आसन

इंसोम्निया एक समस्या है जिसके दौरान व्यक्ति को नींद आने, अच्छी नींद लेने या सोए रहने में परेशानी होती है, तब भी जब वह व्यक्ति सोने की कोशिश कर रहा हो। इस समस्या को आप कुछ आसनों का अभ्यास करके दूर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 5, 2018 9:20 PM IST

इंसोम्निया एक समस्या है जिसके दौरान व्यक्ति को नींद आने में, अच्छी नींद लेने में या सोए रहने में परेशानी होती है, तब भी जब वह व्यक्ति सोने की कोशिश कर रहा हो। इंसोम्निया से ग्रस्त व्यक्ति अक्सर अपनी नींद से असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। आमतौर पर उनमें लक्षण जैसे थकान, ऊर्जा की कमी, ध्यान लगाने में परेशानी और मूड खराब होना आदी दिखते हैं। लोग जो नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं, उनमें अनिद्रा की समस्या कम होती है और वो अच्छी नींद ले पाते हैं। आप योग का अभ्यास करके इंसोम्निया की समस्या से निजात पा सकते हैं। करेंगे, इन योगासन का अभ्यास तो आपको इंसोम्निया से छुटकारा मिल सकता है। वजन कम करने के लिए रोज करें ये 3 आसन

पश्चिमोत्तासन

यह आसन हठ योगासन का एक वेरिएशन है। शरीर को स्ट्रेच करने और मसल्स को आराम देने के लिए यह आसन लाभकारी है। यह तनाव और चिंता को कम करता है। तनाव आपकी नींद को प्रभावित करने का मुख्य कारण हो सकता है। क्या आपको भी पड़ते हैं नींद के दौरे तो हो जाएं सावधान, इस बीमारी से ग्रस्त हैं आप

बालासन

बालासन सबसे अधिक आराम पहुंचाने वाले योगासनों में से एक है। इस आसन को करने से आपका दिमाग शांत होता है और शरीर से खिंचाव और तनाव दूर होता है जिससे आपको नींद लेने में आसानी होती है। इस आसन के दौरान गहरी सांस लें। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है। प्रजनन अंगों को रखना है हेल्दी, तो करना होगा यह आसन

उत्तानासन

उत्तानासन को सुबह से समय करने से आपको दिन भर लाभ मिलता है। इसके अभ्यास से आपका दिमाग शांत रहता है और चिंता को कम करने में मदद मिलती है। यह आसन सिर दर्द को कम करता है साथ ही इंसोम्निया की समस्या में आराम पहुंचाता है। उत्तानासन करने की विधि के लिए क्लिक करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source