
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 29, 2020 3:27 PM IST
Women who are stressed-out are more likely to experience painful menstrual cramps
Stress in Covid-19 : देश-दुनिया में वैश्विक महामारी का रूप ले चुका कोरोनावायरस से लोग काफी डरे और मानसिक रूप (coronavirus stress in hindi) से परेशान हैं। एक तो देश में इस कोरोना के कारण लॉकडाउन है, ऐसे में लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। कुछ लोग अपना टाइम पास फिल्में देखकर कर रहे हैं, तो कुछ लोग घर के काम, एक्सरसाइज (Coronavirus Anxiety), मेडिटेशन, हॉबीज के जरिए अपना समय काट रहे हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनमें कोरोनावायरस का खौफ साफ देखने को मिल रहा है।
Stress in Covid-19 : कोरोनावायरस दे रहा है आपको तनाव, डिप्रेशन, तो फॉलो करें एक्सपर्ट की राय
ऐसे लोग मानसिक रूप (how to deal with coronavirus pandemic stress) से भी परेशान हो रहे हैं। इनमें तनाव, चिंता, अवसाद (Coronavirus Anxiety) काफी बढ़ रहा है। इसके लिए जरूरी है कि आप खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ और फिट रखें। आप अपने तनाव और डिप्रेशन को आसानी से डील कर सकते हैं, कुछ खास योगासन के नियमित अभ्यास के जरिए। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन से आसन तनाव, चिंता जैसी मानसिक समस्याओं से लड़ने में आपकी मदद करेंगे...
यह आसन पेट के बल लेटकर किया जाता है। इससे आप खुद को स्लिम-ट्रिम बना सकते हैं। यही नहीं, यह आपकी मसल्स के लिए काफी फायदेमंद है। बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी लाने में भी यह मदद करता है।
सुखासन करने से भी तनाव और चिंता में कमी आती है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप बिल्कुल सीधे बैठ जाएं। कमर की हड्डी को सीधा रखें। एक मीनट तक सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें। ध्यान को भटकने ना दें। इससे तन-मन, मस्तिष्क को शांति और सुकून का अहसास होता है। शरीर की घबराहट दूर होती है।
इस योग से रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है। यह सिटिंग पोश्चर के लिए बेहतरीन योग है। इसे रोजाना करने से शरीर के निचले हिस्से में लचीलापन भी आता है। जो बच्चे घंटों बैठकर पढ़ाई करते हैं, उन्हें शारीरिक रूप से फिट बनाता है यह आसान।
Tips to fight Covid-19 : कोरोना पर हर वक्त सोचने से पड़ सकते हैं बीमार
रोजाना प्राणायाम करने से दिमाग स्ट्रेस फ्री रहता है। आप अपनी पढ़ाई पर अच्छी तरह फोकस कर सकते हैं। सांस को धीमी गति से गहरी खींचकर रोकना व बाहर निकालना प्राणायाम कहलाता है। प्राणायाम से हमारा मानसिक विकास भी होता है।