
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 5, 2022 7:45 PM IST
समकोणासन एक खास योग मुद्रा है, जिसे आजकल दुनियाभर में एक वार्मअप के रूप में किया जाता है। यह एक सरल योग प्रक्रिया है, जिसमें अधिक शारीरिक बल या खिंचाव की जरूरत नहीं पड़ती है। यह संस्कृत के दो शब्द समकोण व आसन से मिलकर बना है। इस योगासन के दौरान शारीरिक मुद्रा भी एक समकोण की भांति प्रतीत होती है और इसलिए अंग्रेजी में भी इसे “स्ट्रेट एंगल पॉज” (Straight Angle Pose) के नाम से जाना जाता है। समकोणासन को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक माना जाता है।
यदि समकोणासन योग मुद्रा को सही तकनीक के साथ और विशेष बातों का ध्यान रखते हुए किया जाए तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं -
नियमित रूप से और सही तकनीक के साथ समकोणासन अभ्यास करने से मांसपेशियों में खिंचाव होने लगता है और साथ ही ये मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं।
जिन लोगों को पीठ में दर्द की शिकायत रहती है, उनके लिए समकोणासन लाभदायक हो सकता है। साथ ही इससे रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं को भी दूर करने में मदद मिलती है।
समकोणासन को एक वार्मअप या स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के रूप में भी किया जाता है, जिससे शरीर में होने वाली जकड़न की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
समकोणासन योगाभ्यास की मदद से मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार किया जा सकता है। जिन लोगों को हल्के डिप्रेशन की शिकायत रहती है उनके लिए समकोणासन अच्छा विकल्प हो सकता है।
हालांकि, समकोणासन से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ पूरी तरह से योगासन के तरीके और आपकी स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करते हैं।
यदि आप पहली बार समकोणासन अभ्यास करने जा रहे हैं, तो निम्न चरणों का पालन करके आपको यह योग मुद्रा बनाने में मदद मिल सकती है -
इस योग क्रिया को आप अपनी क्षमता के अनुसार अवधि तक कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ सकते हैं। यदि आपको इससे संबंधित कोई भी सवाल है, तो किसी अच्छे योग प्रशिक्षक से संपर्क करें।
समकोणासन अभ्यास आमतौर पर योग प्रशिक्षक के निगरानी में ही किया जाता है और इस दौरान निम्न सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं -
इस योग क्रिया को आप अपनी क्षमता के अनुसार अवधि तक कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ सकते हैं। यदि आपको इससे संबंधित कोई भी सवाल है, तो किसी अच्छे योग प्रशिक्षक से संपर्क करें।
कुछ स्वास्थ्य स्थितियां हैं जिनके दौरान समकोणासन अभ्यास करने से पहले डॉक्टर से अनुमति ले लेनी चाहिए -