Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
योग का अभ्यास आपको शरीरिक और मानसिक दोनों ही तरीके से फिट रखता है। यह रोगों से बचने का आसान तरीका है। योगाभ्यास से आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। वैसे तो सभी योगासन फायदेमंद होते हैं और किसी न किसी रोग से आपको बचाते हैं, लेकिन शलभासन करने के कई शारीरिक लाभ होते हैं। इसका अभ्यास नियमित रूप से करने से शरीर लचीला होता है, कमर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जानें, शलभासन के अभ्यास से और क्या-क्या लाभ होते हैं और इसे करने की विधि क्या है...
ये भी पढ़ें: करेंगे नंगे पांव योग, तो होंगे ये 5 लाभ
कैसे करें शलभासन
जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को सीधा रखें। हाथों को कमर के पास सीधा रखें। हथेली ऊपर की तरफ हो। गहरी सांस लें। इस दौरान अपने सीधे पैर को ऊपर दीवार की तरफ उठाएं। ध्यान रहे, हिप्स और घुटनों को नहीं मोड़ना है। सांस लेते रहें। अब सीधे पैर को नीचे रखें। इस प्रक्रिया को अपने उल्टे पैर के साथ दोहराएं। इस प्रकिया के दौरान हाथों को स्थिर रखें। सांस लेते हुए अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान हिप्स को सीधा रखें। घुटनों को मोड़े नहीं। अब सिर को ऊपर की तरफ उठाएं। पैरों को नीचे ले आएं और आराम की अवस्था में आ जाएं। इस आसन को 2 से 4 मिनट के लिए अभ्यास करें।
ये भी पढ़ें: क्या आपने किया है बीयर योग? जानें सेहत पर होने वाले इसके फायदे
इसके लाभ
- शरीर का लचीलापन बढ़ता है। इससे आप हर स्थिति में काम करने के योग्य बनते हैं।
- इसके अभ्यास से कमर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। कमर में दर्द रहता है, तो दर्द गायब हो जाता है।
- पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।
- हाथ और कंधे मजबूत होते हैं।
- गर्दन व कंधों की नसों को आराम पहुंचाता है।
- पेट के सभी अंग हेल्दी होते हैं।
- कमर के दर्द से राहत मिलती है।
- पेट के आसपास जमे हुए फैट कम होते हैं।
- इस आसन का आप प्रत्येक दिन अभ्यास कर सकते हैं।