Tulasana Aka Scale Pose Benefits- तुलासन के फायदे, तरीका, लाभ और नुकसान

तुलासन (Scale Pose) के फायदे व नुकसान- तुलासन जटिल योग मुद्रा है, जो शरीर के संतुलन और बल पर निर्भर करती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 15, 2022 5:22 PM IST

तुलासन एक विशेष योग मुद्रा है, जो शरीर को शक्ति व संतुलन दोनों प्रदान करती है। यह एक जटिल योगासन है, जिसे शुरुआत में योग प्रशिक्षक की मदद से ही किया जा सकता है। अंग्रेजी में इसे “स्केल पोज” (Scale Pose) के नाम से जाना जाता है। यह योग मुद्रा शरीर की अन्य मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने हैं।

तुलासन के लाभ (Benefits of Scale Pose)

तुलासन ऐसा योगाभ्यास है, जिसे सही तकनीक और विशेष बातों का ध्यान रखते हुए किया जाए तो इससे निम्न स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं -

1. शारीरिक शक्ति बढ़ाए तुलासन

यह योगासन कलाई, बांह, टांग और कई महत्वपूर्ण मांसपेशियों को शक्तिशाली बनाता है, जिससे शारीरिक शक्ति का विकास होता है।

2. शारीरिक संतुलन बढ़ाए तुलासन

इस योगासन की मदद से आप अपने हाथों पर शरीर का वजन उठाना सीख जाते हैं, जिससे आपका शारीरिक संतुलन बढ़ता है।

3. तुलासन बनाए पेट की मांसपेशियों को मजबूत

नियमित रूप से तुलासन अभ्यास करने से पेट की मूल मांसपेशियों में पर्याप्त खिंचाव आता है, जिससे वे मजबूत बनने लगती हैं।

4. तुलासन करे मूड में सुधार

संतुलन पर आधारित अन्य योगासनों की तरह जब आप इस योगाभ्यास को पूरी तरह से सीख जाते हैं, तो आपको अच्छा महसूस होता है। इस योगासन से कई मानसिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

हालांकि, तुलासन से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ पूरी तरह से योगासन के तरीके और आपकी स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करते हैं।

तुलासन का तरीका (Steps to do Scale Pose)

यदि आप पहली बार तुलासन अभ्यास करने जा रहे हैं, तो निम्न चरणों का पालन करके आपको यह योग मुद्रा बनाने में मदद मिल सकती है -

  • Step 1 - सपाट जमीन पर मैट या कंबल बिछा लें और उसपर पद्मासन योग मुद्रा में बैठ जाएं
  • Step 2 - हथेलियों को कूल्हों के बराबर में जमीन पर रखें और उंगलियों को थोड़ा सा फैला लें
  • Step 3 - पीठ व गर्दन को सीधा रखें और सामने देखते रहें
  • Step 4 - अब शरीर का वजन हाथों पर छोड़ते हुए बांहों को सीधा करें
  • Step 5 - संतुलन बनाते हुए थोड़ा सा आगे झुकें और बाहों पर वजन बढ़ाते जाएं
  • Step 6 - धीरे-धीरे नितंबों को जमीन से उठा लें और बाहों पर सारा वजन आने दें

इस योग मुद्रा को आप अपनी क्षमता के अनुसार अवधि तक रख सकते हैं और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ सकते हैं।

तुलासन में सावधानी (Precaution during Scale Pose)

यदि आप तुलासन अभ्यास करने जा रहे हैं, तो निम्न बातों का ध्यान रखें -

  • योगासन शुरू करने से पहले स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और वार्म अप कर लें
  • सपाट जमीन पर ही योगाभ्यास करें
  • गर्दन सीधी रखें और सामने देखते रहें
  • कोई भी योग क्रिया बलपूर्वक करने की कोशिश न करें

तुलासन कब न करें (When to do Scale Pose)

कुछ स्वास्थ्य स्थितियां हैं जिनके दौरान तुलासन अभ्यास करने से पहले डॉक्टर से अनुमति ले लेनी चाहिए -

  • शरीर के किसी हिस्से में दर्द या गंभीर चोट लगी होना
  • रक्तचाप कम या ज्यादा होना
  • सांस या हृदय संबंधी रोग होना
  • शारीरिक संतुलन बनाने में दिक्कत या वृद्धावस्था
  • मासिक धर्म या गर्भावस्था
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source