
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 6, 2022 8:22 PM IST
मरीच्यासन एक खास प्रकार की योग मुद्रा है, जो शरीर की कई प्रमुख मांसपेशियों में लचीलापन लाता है। इस योग मुद्रा की मदद से पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। यह एक मध्यम श्रेणी का योगासन है और इसकी योग मुद्रा जटिल होती है, जिस कारण से शुरुआती अभ्यासकर्ताओं थोड़ी मुश्किल हो सकती है। साथ ही इस योग मुद्रा के लिए शरीर में पर्याप्त लचीलता होनी जरूरी है और ऐसा न होने पर मांसपेशियों में क्षति हो सकती है। मरीच्यासन का नाम ऋषि मरीचि के नाम से पड़ा और अंग्रेजी में इसे “सेज मारिची ट्विस्ट पॉज” (Sage Marichi Twist Pose) के नाम से जाना जाता है।
यदि मरीच्यासन योग मुद्रा को सही तकनीक के साथ और विशेष बातों का ध्यान रखते हुए किया जाए तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं -
मरीच्यासन शरीर के लगभग सभी जोड़ों में आवश्यक खिंचाव लाता है, जिससे जोड़ों की अकड़न को दूर करने में मदद मिलती है।
मरीच्यासन से रीढ़ की हड्डी के आसपास की मांसपेशियां मजबूत होकर सहारा प्रदान करने लग जाती है, जिससे पीठ में दर्द व कूबड़ जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
मरीच्यासन से पेट की मांसपेशियों में पर्याप्त खिंचाव आता है और अंदरूनी अंग उत्तेजित होने लगते हैं, जिससे पाचन क्रिया तेज हो जाती है।
इस खास योग मुद्रा की मदद से तनाव, डिप्रेशन और चिंता जैसे लक्षण कम होने लगते हैं, जिससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होने लगता है।
हालांकि, मरीच्यासन से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ प्रमुख रूप से योगासन के तरीके और अभ्यासकर्ता की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करते हैं।
यदि आप पहली बार मरीच्यासन अभ्यास करने जा रहे हैं, तो निम्न चरणों का पालन करके आपको यह योग मुद्रा बनाने में मदद मिल सकती है -
इस योग मुद्रा को आप अपनी क्षमता के अनुसार अवधि तक बना कर रख सकते हैं और यदि आपको कोई भी सवाल है, तो किसी अनुभवी योग प्रशिक्षक से संपर्क करें।
मरीच्यासन अभ्यास आमतौर पर योग प्रशिक्षक के निगरानी में ही किया जाता है और इस दौरान निम्न सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं -
कुछ स्वास्थ्य स्थितियां हैं जिनके दौरान मरीच्यासन अभ्यास करने से पहले डॉक्टर से अनुमति ले लेनी चाहिए -