
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 16, 2022 1:08 PM IST
सुप्त पादांगुष्ठासन एक खास प्रकार का योगासन है, जिसे एक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के रूप में भी जाना जाता है। सुप्त पादांगुष्ठासन को प्रमुख रूप से जांघ व पिंडली की मांसपेशियों के लिए उपयोगी माना जाता है। इसे अंग्रेजी में “रिक्लाइंड बिग टो पोज” (Reclined big toe pose) के नाम से जाना जाता है।
सही तरीके के साथ और विशेष सावधानियों का पालन करते हुए सुप्त पादांगुष्ठासन अभ्यास करने पर निम्न स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं -
कुछ लोगों को अक्सर पिंडली की मांसपेशियों में ऐंठन पड़ने की समस्या रहती है। ऐसे में सुप्त पादांगुष्ठासन उनके लिए एक लाभदायक योगासन हो सकता है, जिसकी मदद से इन मांसपेशियों में खिंचाव लाया जाता है और परिणामस्वरूप ऐंठन व मरोड़ जैसी समस्याएं ठीक हो जाती हैं।
जिन लोगों को पीठ के निचले हिस्से में दर्द रहता है, उनके लिए भी सुप्त पादांगुष्ठासन एक अच्छा उपचार विकल्प हो सकता है। नियमित रूप से यह योगाभ्यास करने से काफी हद तक पीठ में दर्द के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।
अन्य योगासनों की तरह सुप्त पादांगुष्ठासन से भी मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस योगाभ्यास से चिंता, तनाव व डिप्रेशन जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
हालांकि, सुप्त पादांगुष्ठासन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ प्रमुख रूप से योगासन अभ्यास के तरीके और अभ्यासकर्ता की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करते हैं।
यदि आप पहली बार सुप्त पादांगुष्ठासन अभ्यास करने जा रहे हैं, तो निम्न चरणों की मदद से आपको यह योग मुद्रा बनाने में मदद मिल सकती है -
इस योग मुद्रा को सही तकनीक के साथ करने के लिए आपको किसी अनुभवी योग प्रशिक्षक से ट्रेनिंग लेने की सलाह दी जाती है।
यह योगाभ्यास करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे -
कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिनके दौरान सुप्त पादांगुष्ठासन अभ्यास करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए