Konasana Benefits: करेंगे कोणासन तो मांसपेशियां बनेंगी मजबूत, जानें इसके अन्य सेहत लाभ

मांसपेशियों को मजबूत बनाना हो या फिर फेफड़ों को स्वस्थ रखना हो, कोणासन के अभ्यास से इन सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 13, 2019 9:13 AM IST

अक्सर कुछ लोगों की मांसपेशियों में दर्द और थकान सी महसूस होती रहती है। सारा दिन आलस छाया रहता है, पैरों में दर्द रहता है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपको योग का सहारा लेना चाहिए। इसके लिए आप कोणासन का अभ्यास (Konasana Benefits) करें। मांसपेशियों को मजबूत बनाना हो या फिर फेफड़ों को स्वस्थ रखना हो, कोणासन के अभ्यास (konasana benefits) से इन सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

कोणासन करने के लाभ

कोणासन (konasana benefits) करने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है। मेरुदंड लचीला बनता है। कफ दूर होता है। चेहरा कांतिमय बनता है, शरीर में फुर्ती आती है और पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। फेफड़े मजबूत बनते (konasana keeps lungs healthy) हैं। एक व्यक्ति हर दिन लगभग 20 हजार बार सांस लेता है और हर सांस के साथ जितनी ज्यादा ऑक्सीजन शरीर के अंदर पहुंचती है, शरीर उतना ही सेहतमंद बना रहता है। इसके लिए जरूरी है कि आपके फेफड़े स्वस्थ रहें। इसके अलावा, कमर, बाजू और शरीर के निचले हिस्सों को मजबूती मिलती है।

कोणासन करने का तरीका

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों के बीच दो से ढाई फुट की दूरी बनाएं। अब कमर को धीरे-धीरे बाईं ओर झुकाकर बाएं हाथ की उंगलियों से बाएं पैर के पंजों को छुएं। दाएं हाथों को बिल्कुल सीधा सिर के पास कनपटियों से लगाकर रखें। अब कमर को दाईं ओर झुकाकर दाएं हाथों की उंगलियों से दाएं पैर के पंजों को छुएं। बाएं हाथ को सिर की सीध में कनपटियों के पास रखें। इस क्रिया को दोनों तरफ से बराबर करें। इस आसन को करते समय शरीर का सिर्फ ऊपरी भाग झुकाएं। कोहनियों व घुटनों को सीधा व तान कर रखें।

किसे नहीं करना चाहिए

स्पॉन्डिलाइटिस, कमर या पीठ दर्द के रोगी इसे करने से बचें।

कब करें कोणासन

इसका अभ्यास हर दिन करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। इसे सुबह और शाम में खाली पेट करना अधिक फायदेमंद होता है। इस आसन को नियमित कम से कम 5 से 10 बार करें।

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आसन

हाई ब्लड प्रेशर में कौन सी मुद्रा करनी चाहिए

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source