Mayurasana Aka Peacock Pose Benefits- मयूरासन के फायदे, तरीका, लाभ और नुकसान

मयूरासन (Extended puppy pose) के फायदे और नुकसान- मयूरासन एक खास योग मुद्रा है, जो शरीर में शक्ति व संतुलन बढ़ाने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 8, 2022 4:28 PM IST

मयूरासन एक विशेष प्रकार का योगासन है, जिसमें हाथों की मदद से शारीरिक मुद्रा का संतुलन बनाया जाता है। शारीरिक तनाव को कम करने के लिए मयूरासन को एक खास योगासन माना जाता है। मयूरासन दो शब्दों मयूर और आसन से मिलकर बना है और अंग्रेजी में इसे पीकॉक पोज (Peacock Pose) के नाम से जाना जाता है। मयूरासन को यदि सही तकनीक के साथ किया जाए तो इससे अनेक स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। यह एक मध्यम श्रेणी की योग मुद्रा है, जिसे शुरू में करने के लिए योग प्रशिक्षक से मदद लेने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसा इसलिए यदि इसे सही तकनीक के साथ न किया जाए तो यह शरीर को चोट पहुंचा सकता है।

मयूरासन के लाभ (Benefits of Peacock Pose)

यदि मयूरासन को सही तरीके के साथ और विशेष सावधानियां बरतते हुए किया जाए तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं -

1. शारीरिक संतुलन में सुधार करे मयूरासन

नियमित रूप से मयूरासन अभ्यास करने से शरीर की मूल मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

2. पीठ दर्द कम करे मयूरासन

जिन लोगों को पीठ में दर्द की शिकायत रहती है, उनके लिए भी मयूरासन अच्छा विकल्प हो सकता है। यह योगाभ्यास करने से पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी को सहारा मिलता है।

3. कंधों को मजबूत बनाए मयूरासन

मयूरासन के दौरान शरीर का वजन उठाते समय कंधों का जोर लगाया जाता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे कंधों में दर्द जैसी समस्याओं को कम भी किया जा सकता है।

4. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करें मयूरासन

मयूरासन न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, इससे मानसिक स्वास्थ्य में भी कई लाभ मिल सकते हैं। नियमित रूप से मयूरासन अभ्यास करने से चिंता, तनाव व अवसाद जैसे लक्षणों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

हालांकि, मयूरासन से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ प्रमुख रूप से इस योगासन को करने के तरीके और अभ्यासकर्ता की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करते हैं।

मयूरासन करने का तरीका (Steps to do Peacock Pose)

यदि आप पहली बार मयूरासन अभ्यास करने जा रहे हैं, तो निम्न चरणों की मदद से आपको यह योग मुद्रा बनाने में मदद मिल सकती है।

Step 1 - सबसे पहले सपाट जमीन पर मैट बिछा लें और घुटनों के बल बैठ जाएं (वीरासन मुद्रा)

Step 2 - एड़ियों को एक दूसरे के करीब रखें और घुटनों के बीच थोड़ी दूरी बना लें

Step 3 - अब आगे की ओर झुकें और हाथों को दोनों घुटने के बीच में जमीन पर रख लें

Step 4 - कोहनी व हाथों की उंगलियां आपकी तरफ रखें और कमर को सीधा रखें

Step 5 - धीरे-धीरे कोहनियों को मोड़ें जिससे आपकी कोहनी आपके पेट की तरफ आने लगेंगी

Step 6 - इस दौरान शरीर का वजन हाथों पर आने दें और घुटनों को सीधा करना शुरू कर दें

Step 7 - पहले एक टांग को हवा में उठाएं और फिर संतुलन बनाते हुए दूसरी टांग को भी उठा लें

इस मुद्रा को बनाने के लिए पूरा वजन हाथों पर डालना जरूरी है और अपनी क्षमता के अनुसार अवधि तक इसका अभ्यास कर सकते हैं। हालांकि, यदि आप पहली बार मयूरासन करने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी योग प्रशिक्षक से मदद लेना बेदर जरूरी है।

मयूरासन के दौरान सावधानियां (Precautions during Peacock Pose)

मयूरासन अभ्यास के दौरान निम्न बातों का ध्यान रखें -

  1. टांगों को हवा में धीरे-धीरे उठाएं ताकि शरीर का संतुलन बन सके
  2. कोई भी क्रिया को बलपूर्वक न करें, ऐसा करने से चोट लग सकती है
  3. उबड़-खाबड़ जमीन पर यह योगाभ्यास न करें
  4. योग मुद्रा में बाहों व कंधों को एक दूसरे के समांतर रखें

मयूरासन कब न करें (When not to do Peacock Pose)

निम्न स्वास्थ्य स्थितियां हैं, जिनके दौरान मयूरासन करने से पहले डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए -

  • शरीर के किसी हिस्से में चोट, मोच या गंभीर दर्द होना
  • मासिक धर्म या गर्भावस्था
  • वृद्ध व्यक्ति या जिन्हें शारीरिक संतुलन संबंधी समस्याएं हैं
  • रक्तचाप या हृदय रोगों से ग्रस्त व्यक्ति
  • थकान या कमजोरी महसूस होना
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source