... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 4, 2019 9:46 AM IST
जानें, नटराजसन करने के लाभ और विधि। © Shutterstock
आजकल की भागादौड़ में हम अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, जिसके कारण हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है। अगर आप वर्क लाइफ को बैलेंस करना चाहते हैं तो आपको योग इसमें मदद कर सकता है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। दिनभर में 20-30 मिनट के लिए योग का अभ्यास करने से आप दिनभर ऊर्जावान रहते हैं। वजन नियंत्रित रहता है, शरीर स्वस्थ रहता है और दिमाग तरोताजा रहता है। नटराजासन एक लाभकारी योगासन है जिसका नाम भगवान शिव जी के नाम पर पड़ा है। इस आसन के अभ्यास के लिए आपको प्रैक्टिस की जरूरत होगी, लेकिन जल्द ही आप संतुलन बनाना सीख जाएंगे। जानें, नटराजसन करने के लाभ और विधि।
बवासीर होने पर करेंगे ये 2 आसन, तो मिलेगा आराम
नटराजासन कैसे करें
नटराज आसन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अपने हाथों को साइड में सीधा रखें।
अब सांस लेते हुए सीधे पैर को शरीर के पीछे की तरफ मोड़ें और सीधे हाथ से पैर को टखने से पकड़ें।
अब सीधे पैर को जितना हो सके ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान इसे हाथ से पकड़े रहें।
अपने उल्टे हाथ को अपने सामने सीधा फैलाएं। शुरुआत में आप किसी और व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।
अभ्यास करते वक्त गहरी सांस लेते रहें और संतुलन बनाने की कोशिश करें।
इस स्थिति में 20-30 सेकेंड के लिए रुकें।
अब धीरे-धीरे सामान्य आसन में आ जाएं।
इसी आसन को दूसरे पैर के साथ दोहराएं। इसी तरह 3-4 बार इस आसन का अभ्यास करें।
वजन कम करने के लिए रोज करें ये 3 आसन
नटराजासन करने के लाभ
- इसका अभ्यास करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
- यह आपके शरीर की मुद्रा में सुधार करता है और शरीर के संतुलन को बढ़ाता है।
- नटराजासन करने से थाई, हिप्स, टखनों और सीने की मसल्स को स्ट्रेच करने में मदद मिलती है।
- एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी लाभकारी योगासन है।
- तनाव को कम करने और दिमाग को शांत करने के लिए आपको नटराज आसन का अभ्यास करना चाहिए।
- इस योगासन के अभ्यास से एब्डॉमिनल अंगों के कार्य को सुधारने में मदद मिलती है, जिससे पाचन बेहतर होता है।
- यह हैमस्ट्रिंग, स्पाइन, कंधों के लचीलेपन को बढ़ाता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.