
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 16, 2022 1:28 PM IST
हनुमानासन एक विशेष योगासन है, जो शरीर की प्रमुख मांसपेशियों में खिंचाव प्रदान करता है। हनुमानासन भगवान हनुमान के नाम पर पड़ा है और अंग्रेजी में इसे “मंकी पोज” (Monkey pose) के नाम से जाना जाता है। हनुमानासन अभ्यास खेलकूद में भाग लेने वाले लोगों द्वारा एक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के रूप में भी किया जाता है।
यदि सही तरीके के साथ हनुमानासन अभ्यास किया जाए तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -
कूल्हों को जोड़ों व आसपास की मांसपेशियों के लिए हनुमानासन को एक लाभदायक योगासन माना गया है। नियमित रूप से यह योगाभ्यास करने से कूल्हे के जोड़ लचीले हो जाते हैं।
सही तकनीक के साथ हनुमानासन अभ्यास करने से जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और वे मजबूत बनने लगती हैं। हैमस्ट्रिंग्स और क्वाड्रिसेप्स समेत कई मांसपेशियां हैं, जिनमें हनुमानासन से खिंचाव आता है।
हनुमानासन अभ्यास करना शारीरिक सहनशीलता बढ़ाने में भी काफी उपयोगी है, जिसमें आपको खिंचाव के दौरान होने वाला दर्द सहन करने की आदत पड़ जाती है।
सिर्फ खिंचाव ही नहीं हनुमानासन अभ्यास करने से शरीर में रक्त परिसंचरण तेज हो जाता है, जिससे शरीर में ऊर्जा व स्फूर्ति का विस्तार होने लगता है।
हालांकि, हनुमानासन से प्राप्त होने वाले लाभ प्रमुख रूप से योगासन करने के सही तरीके और अभ्यासकर्ता की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करते हैं।
यदि आप पहली बार हनुमानासन योगाभ्यास करने जा रहे हैं, तो निम्न चरणों की मदद से आपको यह योग मुद्रा बनाने में मदद मिल सकती है -
यदि आपको इस योगासन के अभ्यास में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है, तो किसी अनुभवी योग प्रशिक्षक से संपर्क करें
हनुमानासन अभ्यास के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जिनमें निम्न शामिल है -
कुछ स्वास्थ्य स्थितियां हैं जिनकी मौजूदगी में हनुमानासन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए -