... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 3, 2018 5:19 PM IST
मकरासन। © Shutterstock
आज के समय में सबसे अधिकतर लोग कमर दर्द, पीठ दर्द, मोटापा व पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह अनुचित आहार, गलत तरीके से बैठना, गलत समय पर सोना आदि है। इन समस्याओं से बचने के लिए अगर आप रोजाना योग और व्यायाम करें तो इसके नियमित अभ्यास से न केवल आप रोग मुक्त रहेंगे, बल्कि अच्छी सेहत के साथ-साथ दमकती हुई त्वचा के मालिक भी बन जाएंगे। मकरासन एक ऐसा ही आसन है, जिसके नियमित अभ्यास से आप इन तमाम परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। जानें, मकरासन करने की विधि और इसके लाभ के बारे में…
वजन कम करने के लिए रोज करें ये 3 आसन
मकरासन
इस करते हुए शरीर पानी में तैरते हुए मगर के समान प्रतीत होता है इसलिए इसे मकरासन के नाम से जाना जाता है। इसमें पेट के बल लेट कर पूरे शरीर को पांव के पंजों तथा हाथ की हथेलियों पर टिका देते हैं। इसके अभ्यास से कमर दर्द और पीठ की मांसपेशियों का दर्द दूर हो जाता है। इस आसन का अभ्यास सभी उम्र के लोग कर सकते हैं। सुबह के समय खाली पेट इसका अभ्यास करना अच्छा होता है।
मकरासन की विधि
सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब कोहनियों को जमीन पर रखें। फिर कोहनियों के सहारे सिर व कंधों को उठाएं। अब अपनी हथेलियों पर अपनी ठुड्डी को टिका दें। गर्दन और कमर पर दबाव की अधिकता को कम करने के लिए कोहनियों को थोड़ा फैला लें। आसान से ये आसन, बढ़ाएंगे यौन शक्ति चुटकियों में
मकरासन के लाभ
– इसके नियमित अभ्यास से अनिद्रा की समस्या, पीठ दर्द, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, स्लिप डिस्क, गर्दन दर्द, कमर दर्द की समस्याएं दूर होती हैं।
– दिमागी तनाव कम होता है और मानसिक सुकून मिलता है।
– इसे करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह से होता है।
– आप सर्दी, जुकाम और खांसी से बचे रहते हैं।
– जो लोग मोटापे से परेशान हैं, वे लोग नियमित इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं।
– इस आसन को करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ दूर हो जाते हैं।
किन्हें नहीं करना चाहिए
– हर्निया के रोगी को मकरासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
– इस आसन का अभ्यास करते समय असुविधा होने पर इस आसन को न करें।
– इसे करते समय किसी भी तरह की समस्या होने पर एक्सपर्ट की सलाह लें।