लिवर हमेशा रहेगा स्वस्थ, जब करेंगे यह एक आसन

गोमुखासन सिरोसिस के इलाज के लिए सबसे अच्छे आसनों में से एक माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 1, 2019 2:21 PM IST

लिवर शरीर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग होता है। इसका अस्वस्थ होना आपको कई गंभीर समस्याओं की तरफ धकेल सकता है। लिवर शरीर के मेटाबॉलिज्म, शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने और इम्यून सिस्टम के कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। इतना महत्वपूर्ण काम करता है लिवर, तो ऐसे में इसे हेल्दी रखना भी बनता है। आप लिवर को हमेशा हेल्दी बनाए रख सकते हैं, जब हेल्दी खानपान, लाइफस्टाइल के साथ ही इस एक आसान का नियमित अभ्यास करेंगे। वह आसन है गोमुखासन। इसका नियमित अभ्यास करके देखें, लिवर की सभी समस्याओं से आपको बचाएगा।

बवासीर होने पर करेंगे ये 2 आसन, तो मिलेगा आराम

गोमुखासन को जानें

गोमुखासन को काउ फेस पोज के रूप में भी जाना जाता है। यह सिरोसिस के इलाज के लिए सबसे अच्छे आसनों में से एक है। यदि आप लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं, तो आपका लिवर विषाक्त पदार्थों, रोगजनक बैक्टीरिया और मेटाबोलाइज फैट को हटाने में असमर्थ हो जाता है। इस आसन का अभ्यास करके, आपका लिवर काम करना शुरू कर देता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ऑक्सीजन और रक्त इसके माध्यम से मुक्त रूप से बहती है।

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन

इसे करने की विधि

गोमुखासन करने के लिए बाएं पैर को एड़ी को दाहिने नितंब के समीप रखिए और दाहिने पैर को बाईं जांघ के ऊपर रखें। घुटने एक-दूसरे के ऊपर रखें। इसके बाद बाएं हाथ को पीठ के पीछे लें। फिर दाहिने हाथ को भी दाहिने कंधे पर से पीछे ले जाएं। हाथों को परस्पर एक-दूसरे से बांध लें। इस बात का ध्यान रहे कि गर्दन सीधी रहे।

कब तक करें

आप अपनी सुविधानुसार तीस सेकंड से एक मिनट तक हाथों के पंजों को पीछे पकड़े रख सकते हैं। अब एक ओर से करने के पश्चात दूसरी ओर से इसी प्रकार करें।

नियमित करेंगे ये 5 आसन, तो डायबिटीज रहेगा कंट्रोल में