शरीर से चर्बी खत्म करे कपोतासन, जानें इसे करने की विधि और अन्य फायदे

कपोतासन करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 26, 2018 2:24 PM IST

कपोतासन (pigeon pose) योग के प्रमुख आसनों में से एक अच्छा आसन माना गया है। यह शरीर से चर्बी खत्म करता है। दिन भर ऑफिस में बैठकर काम करना, शारीरिक परिश्रम नहीं करने से वजन बढ़ने की समस्या से लोग परेशान हैं। जिन जाने के लिए समय नहीं है, तो योग के जरिए शरीर को आप हेल्दी और फिट रख सकते हैं। जानें, कपोतासन कैसे करें और इसे करने के फायदे क्या हैं।

यूं करें कपोतासन

सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाएं। अब गहरी सांस लें और अपने दोनों हाथों को पीछे की ओर कमर के पास रखें। अब शरीर के ऊपरी हिस्से को यानी अपनी गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं। उसके बाद धीरे-धीरे अपनी कमर को भी साथ में पीछे की ओर झुकाते जाएं। अपने दोनों हाथों को अपने पैरों के पीछे जमीन की ओर ले जाने की कोशिश करें। जब जमींन पर दोनों हाथ टिक जाए तो दोनों हाथों को अपने दोनों पैरों की ओर धीरे-धीरे खिसकाएं। इस स्थिति में आपके दोनों हाथ कोहिनी के यहां से मुड़ जाएंगे। कुछ सेकेंड आप इस मुद्रा में रहें। उसके बाद फिर से अपने हाथों को पैरों के पंजों के पास लेकर आएं और पंजों के ऊपर रख के अपनी एड़ी को पकड़ लें। इस मुद्रा में आप कबूतर की मुद्रा में आ जाएंगे। अब आप इस मुद्रा में कुछ देर तक अपनी क्षमता अनुसार बने रहें। अंत में हाथों का सहारा लेते हुए पैरों को सीधा करें और पुनः अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं। आसान से ये आसन, बढ़ाएंगे यौन शक्ति चुटकियों में

कपोतासन से होने वाले शारीरिक लाभ

- इससे शरीर में होने वाले कई तरह के दर्द दूर होते हैं। यह आसन आपके कन्धों के दर्द, रीढ़ की हड्डी का दर्द, पिंडली का दर्द और हाथों में लोच बढ़ने में मदद करता है।

- इसके नियमित अभ्यास से साइटिका, ब्लड प्रेशर, पाचन की समस्या आदि को दूर किया जा सकता है। यूरिन संबंधी समस्याओं का इलाज करने में भी मदद करता है। यह तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है। यह फेफड़ों को भी मजबूत बनाता है।

- यह कूल्हों, पीठ दर्द और कंधों के दर्द को ठीक करने मदद करता है। इन्हें मजबूती देता है। कपोतासन करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।

- योग की कपोतासन मुद्रा आपको मानसिक शांति प्रदान करने में मदद करती है। यह तनाव को कम कर देती है, जिससे आपका किसी भी कार्य को करने में अधिक मन लगता है और आप उस कार्य को अच्छे से कर पाते हैं। वजन कम करने के लिए रोज करें ये 3 आसन

बरतें सावधानियां

- योग ट्रेनर के बिना इसे ना करें।

- कपोतासन करने से पहले पेट को 4 से 6 घंटे तक खाली रखें।

- हाल ही में योग की शुरुआत करने वाले इसे न करें।

- इसे खाली पेट करना जरूरी है इसलिए इस आसन को सुबह के समय ही करें।

- गर्भवती महिलाएं ना करें।

- घुटनों में दर्द है तो आप इस आसन को ना करें।

- इसे जल्दबाजी में नहीं बल्कि आराम से करें वरना नुकसानदायक हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source