International Yoga Week 2020: मैराथॉन में हिस्सा लेना चाहते हैं?, चाहिए फिट बॉडी और स्टैमिना?, रनर्स फॉलो करें ये 4 योगा टिप्स

Yoga Tips For Runners: इंटरनेशनल योगा वीक 2020 (International Yoga Week 2020) पर पढ़ें उन योगासनों के बारे में जो मैराथॉन रनर्स के लिए हैं अनुकूल। दरअसल, मैराथॉन में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए भी कुछ खास तरीके के योगासन फायदेमंद होते हैं। इससे, बहुत देर तक दौड़ने के दौरान चोट लगने से बचाव होता है और पेट की मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 5, 2020 5:48 PM IST

Yogasana For Runners:  योगासनों (Yogasana) का अभ्यास ओवरऑल वेलनेस के लिए भी मदद करता है। इससे, ना केवल मन को शांति मिलती है। बल्कि, वेट लॉस और स्टैमिना बढ़ाने जैसे कामों के लिए कारगर है। इसी तरह वर्कआउट के प्रभाव को भी बढ़ाने के लिए, योगासन मदद करते हैं। जैसे, मैराथॉन में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए भी कुछ खास तरीके के योगासन फायदेमंद होते हैं। इससे, बहुत देर तक दौड़ने के दौरान चोट लगने से बचाव होता है और पेट की मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है। (Yogasana For Runners)  इंटरनेशनल योगा वीक 2020 (International Yoga Week 2020) पर पढ़ें उन योगासनों के बारे में जो मैराथॉन रनर्स के लिए हैं अनुकूल।

मैराथॉन रनर्स के लिए योगासन (Yogasana For Runners):

नावासना :

इस आसन में शरीर को नाव के आकार में रखना पड़ता है। इससे, शरीर के मध्य भाग और ऑब्लिग्स पर असर पड़ता है। इस आसन का अभ्यास करते समय मुद्रा में 8-10 सेकेंड्स तक बने रहने की कोशिश करें। फिर, इसे 5-6 बार दोहराएं।

Best Yoga Apps 2020: योग से जुड़ीं टिप्स और योगाभ्यास के पूरे फायदे पाने के लिए, ये योगा मोबाइल ऐप्स हैं बेस्ट

पश्चिमोत्तासना :

पीठ, पेट और कमर के लिए इस आसन का अभ्यास अच्छा माना जाता है। क्योंकि, इस आसन में पेट, पीठ, थाईज़ और हिप्स की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है। इससे, मसल्स का तनाव कम होता है। रनिंग के बाद इस योगासन का अभ्यास ज़रूर करें। इससे, आराम मिलता है।

भुजंगासन:

कमर और पीठ मे उठने वाले दर्द से राहत पाने के लिए यह आसन मददगार है। इससे, सीने में जकड़न भी कम होती है। साथ ही यह एक अच्छी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की मदद से आपके कोर और हिप मसल्स की स्ट्रेचिंग होती है।

सेतुबंधासन :

कोर मसल्स पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है इस आसन से। सेतुबंधासन से आपके पैरों के पिछले हिस्से को टोनअप करने का काम होता है। जब भी सेतुबंधासन का अभ्यास करें, तो इसकी मुद्रा में रहते हुए आप 5-6 बार सांस ले। बेहतर संतुलन के लिए हिप्स को हवा में जितने ऊंचे ले जा सके, उतना ऊंचा ले जाने की कोशिश करें।

International Yoga Week 2020: इन 3 योगासनों की मदद से मिल सकती है फीमेल सेक्सुअल हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source