hamburger icon
A
Read in English

International Yoga Day 2019ः पीएम मोदी ने बताए पवनमुक्तासन के सेहत लाभ

''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'' (International Yoga Day) के उपलक्ष पर हर दिन प्रधान मंत्री मोदी एक योगासन का एनिमेटेड वीडियो शेयर करते हैं, ताकि लोग योग के महत्व को समझ सकें। आज उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पवनमुक्तासन का एक वीडियो शेयर किया है। पवनमुक्तासन को द विंड रिलीजिंग पोस्चर भी कहते हैं। आप भी जानें इसे करने का तरीका और सेहत लाभ के बारे में-

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 20, 2019 6:45 PM IST

''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस''(International Yoga Day) के उपलक्ष पर हर दिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एक योगासन का एनिमेटेड वीडियो शेयर करते हैं, ताकि लोग योग के महत्व को समझ सकें। आज उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पवनमुक्तासन का एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है। पवनमुक्तासन को द विंड रिलीजिंग पोस्चर भी कहते हैं। आप भी जानें इसे करने का तरीका और सेहत लाभ के बारे में-

पवनमुक्तासन के फायदे

पवनमुक्तासन उदर के लिए बहुत ही लाभप्रद होता है। इस योग से गैसटिक, पेट की खराबी और वात से राहत देता है। यह पेट की अतिरिक्‍त चर्बी को भी कम करता है। कब्ज से राहत देता है। कमर दर्द, सायटिका, हृदय रोग, गठिया में भी यह आसन लाभकारी होता है। स्त्रियों के लिए गर्भाशय संबंधी रोग में इसे करना काफी फायदेमंद होता है। इस आसन से मेरूदंड और कमर के नीचे के हिस्से में मौजूद तनाव दूर होता है। मांसपेशियों को मजबूती देता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए पवनमुक्तासन सबसे बेहतर आसन है। यह आसन पेट की बीमारियों को दूर करता है। जिन लोगों को गैस, कब्ज और पेट दर्द की समस्या लगातार रहती है, उन्हें रोजाना पवनमुक्तासन करना चाहिए।

International Yoga Day 2019ः मोदी ने किया एक और योगासन का वीडियो शेयर, इस बार बता रहे हैं वज्रासन के फायदे

पवनमुक्तासन कैसे करें

सबसे पहले पीठ के बल फर्श पर लेट जाएं। दोनों हाथों को कमर के पास रखें, फिर पैरों को मोड़ लें। अब हाथ से पैर को पकड़कर सिर को उठाते हुए हाथ को सिर के पास ले जाएं। कुछ समय के लिए इसी स्थिति में रहें, फिर सामान्‍य स्थिति में आ जाएं। आप इस वीडियो को देखकर भी इसका अभ्यास कर सकते हैं।

बरतें ये सावधानियां

जिन लोगों को कमर दर्द की शिकायत हो, उन्हें यह आसन नहीं करना चाहिए। अगर करना चाहते हैं, तो किसी योग प्रशिक्षक की देख-रेख में ही करें। घुटनों में तकलीफ हो, तो भी इसे करने से बचें। जब घुटनों की तकलीफ ठीक हो जाए, तो ही इस आसन को करना शुरू करें। हर्निया से प्रभावित लोगों को स्वस्थ होने के बाद ही यह योग करना चाहिए। स्त्रियों को पीरियड्स के दौरान इस आसन को करने से बचना चाहिए।

International Yoga Day 2019ः नरेंद्र मोदी ने भद्रासन का एनिमेटेड वीडियो शेयर कर बताए इसे करने के सेहत लाभ