International Yoga Day 2019ः मोदी ने बताए शशांकासन के सेहत लाभ, आप भी करें नियमित अभ्यास

कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित शशांकासन करने से हृदय रोग, मधुमेह और दमा से बचे रहते हैं। नसें लचीली होकर अच्छी तरह से काम करती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 20, 2019 6:39 PM IST

'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'' (International Yoga Day) 21 जून को है। योग लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने का सबसे आसान जरिया है। पर लोगों के पास वक्त की कमी होने से इसका अभ्यास नियमित रूप से नहीं कर पाते। लेकिन इसके महत्व को आपको समझना होगा और योगाभ्यास के लिए आधा घंटा समय निकालना होगा।

आज जिसे देखो वह तनाव और परेशानियों से घिरा हुआ है, इस कारण लोग कई रोगों से घिर जाते हैं। स्वभाव से लोग चिड़चिड़े हो जाते हैं। ऐसे लोगों को नियमित रूप से शशांकासन करना चाहिए। इसे नियमित करने से तनाव दूर होगा, बल्कि आप हेल्दी भी रहेंगे। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित शशांकासन (Shashankasana) करने से हृदय रोग, मधुमेह और दमा रोग से बचे रहते हैं। नसें लचीली होकर अच्छी तरह से काम करती हैं। इतना ही नहीं यह आसन कामविकारों से निजात दिलाने में भी मदद करता है। महिलाओं के गर्भाशय व जननांगों को भी स्वास्थ्य रखता है। इस आसन को अंग्रेजी में Hare Pose Yogasana कहते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 : योग के लाभ, अर्थ, थीम और शुरू होने की कहानी, जानें सबकुछ

'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'' (International Yoga Day) के उपलक्ष पर हर दिन की तरह आज पीएम मोदी ने शशांकासन (Shashankasana) का एनिमेटेड वीडियो शेयर करके, इसके सेहत पर होने वाले फायदों के बारे में बताया है। जानें इसे करने का तरीका और सेहत लाभ के बारे में-

और भी कई हैं शशांकासन से होने वाले लाभ

शशांकासन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। पीठ की समस्याएं दूर होती हैं। यह नर्व यानी तंत्रिकाओं पर पड़ने वाला दबाव को कम करता है। गर्भधारण में रुकावट (बच्चा न होने की समस्या) के लिए भी इसकी सलाह दी जाती है।

International Yoga Day 2019ः पीएम मोदी ने बताए पवनमुक्तासन के सेहत लाभ

कैसे करें शशांकासन

सबसे पहले अपने घुटनों के बल, पैर की एड़ी पर बैठ जाएं। घुटने जोड़ लें और हथेलियां जांघों पर रख लें।

आपका सिर और पीठ सीधी होनी चाहिए।

सांस लें, अपने हाथ सिर के ऊपर ले जाएं और सीधे रखें। हथेलियां सामने की तरफ हों।

सांस छोड़ें और धीरे-धीर आगे की तरफ झुकना शुरू करें, लेकिन बाजू मोड़े नहीं और हाथ सीधा रहने दें।

अब आपका माथा जमीन को छुएगा और हथेलियां जमीन पर फ्लैट रहेंगी, लेकिन हाथ सीधे रखें।

सामान्य रूप में सांस लेते रहें और 10 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें।

अब सांस लेते हुए उसी मुद्रा में आएं, जहां से शुरुआत की थी।

इसी तरह से इस क्रिया को 4 से 5 बार करें।

International Yoga Day 2019ः मोदी ने किया एक और योगासन का वीडियो शेयर, इस बार बता रहे हैं वज्रासन के फायदे

सावधानी बरतें

अगर आप वर्टिगो, स्‍लिप डिस्‍क, हाई ब्‍लड प्रेशर संबन्‍धी समस्‍याओं से पीड़ित हैं तो इसे ना ही करें तो बेहतर होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source