
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 20, 2019 6:49 PM IST
विश्व योग दिवस पर जानें अर्ध चक्रासन के फायदे। © Shutterstock
''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'' (International Yoga Day) 21 जून को है, लेकिन अभी से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन एक योगासन के फायदे बताते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसके पीछे उनका मकसद सिर्फ इतना है कि योग के महत्व को लोग समझें। इसका नियमित रूप से अभ्यास करके खुद को हेल्दी बनाएं। ऐसे में लोगों को प्रोत्साहित और जागरूक करने के लिए ही वो हर दिन एक आसन का वीडियो शेयर कर रहे हैं। आज उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अर्ध चक्रासन के फायदे बताने वाला एक वीडियो शेयर किया है। आप भी जानें अर्ध चक्रासन के फायदे और इसे करने के तरीके के बारे में-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 : योग के लाभ, अर्थ, थीम और शुरू होने की कहानी, जानें सबकुछ
अर्धचक्रासन में शरीर आधा चक्र बनाता है, इसलिए इसे अर्ध चक्रासन कहते हैं। नाम की तरह यह शरीर को आधा नहीं, बल्कि संपूर्ण लाभ पहुंचाता है। इस आसन को करते वक्स सांस लेने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसकी एक वजह यह है कि अर्ध चक्रासन के दौरान सांस की गति में हेर-फेर होने से स्वास्थ्य पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि इसकी शुरुआत करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह ले लें। इस आसन में गलती करने से हड्डी पर असर हो सकता है। यहां तक कि कमर को पीछे की ओर ज्यादा मोड़ने की कोशिश भी खतरनाक साबित हो सकती है। इससे रीढ़ की हड्डी प्रभावित हो सकती है।
Stronger back, better blood circulation and more…
Know why practising Ardha Chakrasana is helpful. #YogaDay2019pic.twitter.com/qbXAaflWus — Narendra Modi (@narendramodi) June 8, 2019
अर्ध चक्रासन के सेहत पर कई लाभ होते हैं। कमर दर्द से लेकर मांसपेशियों तक को यह सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। इससे हमारे शरीर में लचीलापन आता है। आप अच्छी तरह से सीधे होकर खड़े होना सीख जाते हैं। आप ऑफिस में अक्सर झुककर काम करते हैं या बैठते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि कमर आगे की ओर झुक जाती है, जिससे कमर दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।
कमर दर्द, स्लिप डिस्क और सायटिका के मरीजों को तमाम आसन करने से बचना चाहिए, लेकिन यह एक ऐसा आसन है जिसे करने से उन्हें भी लाभ पहुंच सकता है। यही नहीं इसके नियमित करने से पीठ, गर्दन और कमर की मांसपेशियों को बल मिलता है। इसके नियमित अभ्यास से आप सीधे होकर चलना सीख सकते हैं। कुर्सी पर बैठकर काम करने वालों को इसका अभ्यास जरूर करना चाहिए। जब भी कमर में अकड़न हो, पीठ में दर्द हो या गर्दन दर्द से परेशान हों, इस आसन को एक बार कर लेने से इस तरह की समस्याओं से छुट्टी मिल जाती है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019ः नरेंद्र मोदी ने ताड़ासन योग का वीडियो शेयर किया, जानें तरीका और फायदे
यह योगासन आपके अपर-आर्म्स वाले हिस्से पर काम करता है। ब्रेस्ट के नीचे वाले हिस्से से फैट को कम करता है। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए भी इस आसन का नियमित अभ्यास किया जा सकता है। इस आसन को करते समय 15 सेकेंड्स तक इसी मुद्रा में रहें और इस प्रक्रिया को 3 से 5 बार दोहराएं।
इसे करते समय यह ध्यान रखें कि कभी भी अपनी कमर को अतिरिक्त मोड़ने की कोशिश न करें। इससे कमर में लचक आ सकती है। गर्दन को भी कभी भी झटके से पीछे ना ले जाएं। इससे गर्दन के अकड़ने की आशंका बढ़ जाती है। यह आसन शरीर को संतुलित बनाए रखना सिखाता है, इसलिए हमेशा अपने शरीर के संतुलन में फोकस करें। फिर चाहे वह कमर हो या गर्दन।