
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 1, 2018 7:28 PM IST
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन का अभ्यास। © Shutterstock.
अधिकतर लड़कियों के लिए छोटा ब्रेस्ट एक बड़ी समस्या और शर्म का विषय बन जाती है। इसके लिए वे अच्छी डायट लेती हैं, अपना वजन भी बढ़ा लेती हैं फिर भी उनके स्तन छोटे साइज के ही रह जाते हैं। इससे वे खुद को हीन भावना की नजर से देखने लगती हैं। खुद को दूसरी लड़कियों की तुलना में कम आकर्षक समझने लगती हैं पर ऐसा बिल्कुल नहीं सोचना नहीं। ऐसा नहीं कि जिनके ब्रेस्ट छोटे होते हैं, वे आकर्षक या खूबसूरत नहीं नजर आतीं। एक बार शारीरिक विकास वाली अवस्था से उम्र आगे बढ़ जाए तो फिर ब्रेस्ट का आकार बढ़ाना थोड़ा मुश्किल होता है, पर योग से यह संभव है। हां, ग्रोइंग उम्र में ही यदि कुछ योगासन का अभ्यास किया जाए, तो ब्रेस्ट का ग्रोथ बेहतर तरीके से हो सकता है।
कुछ लड़कियां अपने ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए किसी भी तरह की दवा या फिर सप्लिमेंट का सेवन करने लग जाती हैं, जो कि उनके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसा बिल्कुल ना करें।
पढ़ें- नियमित करेंगे ये 5 आसन, तो डायबिटीज रहेगा कंट्रोल में
करें गोमुखासन
ब्रेस्ट साइज को थोड़ा बहुत बढ़ाना चाहती हैं, तो आप योग की मदद ले सकती हैं। यदि आप गोमुखासन करती हैं, तो ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है। योग ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए काफी सही उपचार है। इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। ऐसे तो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के काफी आसन हैं, लेकिन गोमुखासन इनमें सबसे अच्छा होता है।
पढ़ें- प्रजनन अंगों को रखना है हेल्दी, तो करना होगा यह आसन
यूं करें गोमुखासन
- जमीन पर बैठ जाएं। अपने पैरों को अच्छे से खोल लें।
- अब घुटने से इस मुद्रा को शुरू करें। अपने घुटनों को धीरे-धीरे उठाएं और फिर अपनी बाईं एड़ी को अपने दाएं हिप के पास लाने का प्रयास करें।
- इसी तरह अपने दाएं घुटने को अपने बाएं हिप के पास लाने का प्रयास करें। अपनी सीमा तक ही रहकर इस मुद्रा में बैठें। आप धीरे-धीरे इस मुद्रा को आसानी से पूरा कर लेंगी।
पढ़ें- आसन और प्राणायाम के साथ इन खास योग ट्रेंड को भी करें ट्राई, शरीर बनेगा मजबूत, दिमाग रहेगा चुस्त
- इसके बाद अपने बाएं हाथ को मोड़ें और पीठ के पीछे की तरफ ले जाएं।
- इसके बाद अपने दाहिने हाथ को झुकाकर अपनी पीठ की तरफ ले जाएं।
- इसके बाद आप अपने हाथों को छूने की कोशिश करें। लगभग 30 सेकेंड के लिए इसी मुद्रा में बैठे रहें।
- इसके बाद इस मुद्रा को बदलकर अपने हाथों को बदलें। इसे सुबह के समय कम से कम 4 से 5 बार जरूर करें। आप इस अवधि को बढ़ा भी सकती हैं।
- स्तन वृद्धि के साथ ही यह योग मांसपेशियों को स्ट्रेच और टोन करता है। ऐसा करने से हमारा पेट भी टोन रहता है और स्तनों को मजबूत बनाता है।