जोड़ों के दर्द से पाना है छुटकारा तो नियमित करें ये 4 आसन

मकरासन आपके पैर की मांसपेशियों को फैलाता है, इसलिए यह घुटने के दर्द के लिए बाम के रूप में कार्य करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 11, 2019 4:20 PM IST

जोड़ों में दर्द एक आम समस्या है। उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या और भी बढ़ जाती है, लेकिन यदि आप शुरू से ही कुछ योग करते हैं तो आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। जानें, उन योगों के बारे में जो जोड़ों के दर्द को करते हैं दूर।

गरुड़ासन

गरुड़ासन का नाम गरुड़ पक्षी के नाम पर रखा गया है। गरुड़ासन पैरों को शिथिल करता है और उन्हें लचीला बनाता है। मुद्रा आपके पिंडली को मजबूत करती है और जांघों को फैलाता है। यह न्यूरोमस्कुलर समन्वय में भी सुधार करता है। आप खाली पेट गरुड़ासन का अभ्यास करें। आपको जरूर फायदा मिलेगा।

जोड़ों के दर्द से दिलाते हैं छुटकारा, ये 4 योग

वीरासन

विरासन आपके पैरों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और जांघों और घुटनों को फैलाता है। यह योग आपके शरीर की मुद्रा में सुधार करता है तथा पैरों में थकावट को दूर करता है।

सेतु-बंध आसन

घुटनों की मांसपेशियों को मजबूत करना है तो सेतु-बंध आसन करना चाहिए। यह ऑस्टियोपोरोसिस रोग में फायदेमंद साबित होता है तथा मस्तिष्क को शांत रखता है। ध्यान क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। यह आसन मानसिक तनाव को काफी हद तक कम करता है। सेतु-बंध आसन का नियमीत अभ्यास काफी फायदेमंद है। जिन्हें जोड़ों में दर्द ना हो, वो भी इसे कर सकते हैं।

जोड़ों का दर्द दूर हो जाएगा चुटकियों में, जब आजमाएंगे ये 4 घरेलू उपाय

मकरासन

मकरासन आपके पैर की मांसपेशियों को फैलाता है, इसलिए यह घुटने के दर्द के लिए बाम के रूप में कार्य करता है। मकरासन से शरीर और दिमाग को शांत करने में सहायता मिलती है। यह उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source