पेट की समस्या हैं परेशान, तो राहत दिलाएगी गरुड़ मुद्रा

पेट संबंधी रोग हृदय और रक्त विकार का भी कारण बनते हैं। ऐसे में पेट संबंधी सभी रोगों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो करें गरुड़ मुद्रा का अभ्यास।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 10, 2018 5:15 PM IST

पेट से संबंधित बीमारी और परेशानियां आज की जीवनशैली में आम समस्या बनती जा रही है। काम के दबाव में रात देर तक जागना, तला-भुना खाना और शारीरिक श्रम की कमी, ऐसे कई कारण हैं, जिसके कारण पेट की समस्याएं बढ़ रही हैं। पेट की इन सभी बीमारियों को खान-पान में थोड़े परहेज और कुछ योगासनों और मुद्राओं के अभ्यास द्वारा हमेशा के लिए आसानी से ठीक किया जा सकता है। मुद्रा योग से आप पेट से संबंधित रोगों का इलाज कर सकते हैं। इसमें से एक मुद्रा है गरुड़ मुद्रा, जो पेट की समस्याओं को कम करने में लाभदायक साबित होती है।

यह भी पढ़ें- डार्क सर्कल से हैं परेशान, मकर मुद्रा में छिपा है इसका इलाज

गरुड़ मुद्रा के लाभ

योग विशेषज्ञ कुमार राधारमण कहते हैं कि पेट संबंधी रोग हृदय और रक्त विकार का भी कारण बनते हैं। पेट संबंधी सभी रोगों में गरुड़ मुद्रा अत्यन्त उपयोगी है। इससे शरीर में ऊर्जा और प्राणशक्ति का संतुलन स्थापित होता है। यह पेट के निचले हिस्से से लेकर कंधे तक की सभी कोशिकाओं, ऊतकों और अंगों को ऊर्जा प्रदान करता है। इससे पूरे शरीर में रक्तसंचार तेज होता है। अगर इस मुद्रा को लगाकर हाथों को नाभि के नीचे स्वाधिष्ठान चक्र पर रखा जाए तो महिलाओं को मासिक धर्म के दिनों में काफी लाभ होगा तथा उन्हें माहवारी के दौरान होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलेगा। इस मुद्रा में गहरे श्वास के साथ हथेली को नीचे से ऊपर की ओर ले जाने से शरीर के सभी हिस्से स्वस्थ रहते हैं।

यह भी पढ़ें- High Blood Pressure है तो लें योग का सहारा, करें ज्ञान मुद्रा का अभ्यास !

Garuda Mudra

कैसे करें गरुड़ मुद्रा

अपनी बाईं हथेली को ऊपर की ओर रखते हुए, उस पर दाईं हथेली को इस प्रकार रखें कि दोनों हाथों की उंगलियां एक-दूसरे को ढकें नहीं। इस स्थिति में दस बार गहरी सांस लें और छोड़ें। इसके बाद हथेलियों को नाभि पर ले आएं और फिर दस बार गहरी सांस लें-छोड़ें। फिर, हथेलियों को नाभि के और ऊपर के हिस्से पर रखें और पुनः 10 बार लंबी सांस लें-छोड़ें। अंत में, यही प्रक्रिया अपनी हथेलियों को सीने पर रखकर दुहराएं। इसके बाद हथेलियों को खोल दें और बाईं हथेली को सीने पर और दाईं हथेली को बाएं कंधे की दिशा में रखते हुए पुनः 10 बार गहरी सांस लें और छोड़ें। पूरी प्रक्रिया बमुश्किल चार मिनट में पूरी हो जाती है।

कितनी देर करें

दिन में तीन बार करने से पेट संबंधित समस्याओं से जल्द छुटकारा मिल सकता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source