Tittibhasana Aka Firefly pose Benefits- टिट्टिभासन के फायदे, तरीका, लाभ और नुकसान

टिट्टिभासन (Firefly pose) के फायदे व नुकसान- टिट्टिभासन एक प्राचीन योग मुद्रा है, जिसमें हाथों पर शरीर का संतुलन बनाया जाता है। इस योग मुद्रा से अनेक स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 1, 2022 6:45 PM IST

टिट्टिभासन एक विशेष योगासन है, जिससे स्वास्थ्य को अनेक लाभ मिलते हैं। टिट्टिभासन में हाथों के बल पर शरीर का वजन उठाया जाता है और संतुलन बनाकर रखा जाता है। यह एक जटिल योग मुद्रा है, जिसमें बल व संतुलन दोनों की आवश्यकता पड़ती है और लगातार अभ्यास करके इसे सीखा जाता है। नए अभ्यासकर्ताओं को योग प्रशिक्षक की मदद के बिना यह योगाभ्यास नहीं करना चाहिए। इस योगासन में योग मुद्रा टिट्टिभ के समान प्रतीत होती है और इसलिए इसका नाम टिट्टिभासन पड़ गया। वहीं अंग्रेजी में इसे फायर फ्लाई पोज (Firefly Pose) कहा जाता है।

टिट्टिभासन के फायदे (Benefits of Firefly pose)

यदि टिट्टिभासन योग मुद्रा को सही तकनीक के साथ और विशेष बातों का ध्यान रखते हुए किया जाए तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं -

1. मांसपेशियों को लचीला व मजबूत बनाए टिट्टिभासन

टिट्टिभासन से शरीर की कई महत्वपूर्ण हिस्सों में खिंचाव लाया जाता है, जिसकी मदद से वहां की मांसपेशियों लचीलापन और मजबूती बढ़ती है।

2. टिट्टिभासन करता है पेट की चर्बी को दूर करता है

टिट्टिभासन उन प्रमुख योग मुद्राओं में से एक है, जिनकी मदद से पेट के बाहरी हिस्से में पर्याप्त खिंचाव लाया जाता है और इससे धीरे-धीरे चर्बी कम होने लगती है।

3. पाचन क्रिया को तेज करता है टिट्टिभासन

सही तकनीक के साथ टिट्टिभासन अभ्यास करने से पेट के अंदरूनी अंग उत्तेजित होकर सक्रिय रूप से काम करने लगते हैं और साथ ही कब्ज व पेट फूलने जैसी समस्याएं भी विकसित नहीं हो पाती हैं।

4. टिट्टिभासन करता है मूड में सुधार

यह योग मुद्रा सिर्फ शारीरिक लाभ ही नहीं इससे मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। इससे चिंता व तनाव जैसे लक्षण कम होने लगते हैं और मूड अच्छा रहने लगता है।

हालांकि, टिट्टिभासन से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ पूरी तरह से योगासन के तरीके और आपकी स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करते हैं।

टिट्टिभासन करने का तरीका (Steps to do Firefly pose)

यदि आप पहली बार टिट्टिभासन अभ्यास करने जा रहे हैं, तो निम्न चरणों का पालन करके आपको यह योग मुद्रा बनाने में मदद मिल सकती है -

  • Step 1 - सबसे पहले सपाट जमीन पर मैट बिछा लें और उसपर अधो मुख श्वानासन योग मुद्रा में बैठ जाएं
  • Step 2 - अब हाथों को स्थिर रखते हुए पैरों को चलते हुए हाथों के पास लेकर आएं
  • Step 3 -हाथों के दोनों तरफ से टांगों के निकाल लें और हाथों से पिंडलियां पकड़ लें
  • Step 4 -अब जितना हो सके हाथों को जांघों के पीछे लाएं और हाथ जमीन पर रख लें
  • Step 5 -आपके हाथ का अंगूठा व तर्जरी उंगली पैर की एड़ी के आसपास होना चाहिए
  • Step 6 -अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़कर बैठने की कोशिश करें और पैरों का पिछला हिस्से कंधे के करीब रखें
  • Step 7 -अब संतुलन बनाते हुए पैरों को हवा में उठाएं और धीरे-धीरे सीधा कर लें
  • Step 8 -शरीर स्थिर होने के बाद बाहों को भी सीधा कर लें और हाथों की बल की मदद से शरीर को ऊपर उठाने कीक कोशिश करें

इस योग क्रिया को आप अपनी क्षमता के अनुसार अवधि तक कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ सकते हैं। यदि आपको इससे संबंधित कोई भी सवाल है, तो किसी अच्छे योग प्रशिक्षक से संपर्क करें।

टिट्टिभासन के दौरान सावधानियां (Precautions during Firefly pose)

टिट्टिभासन अभ्यास आमतौर पर योग प्रशिक्षक के निगरानी में ही किया जाता है और इस दौरान निम्न सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं -

  • योग क्रिया शुरू करने से पहले अच्छे से वार्मअप कर लें
  • शरीर में सिर्फ इतना ही खिंचाव आने दे जितना संभव हो
  • किसी प्रकार का झटका न लगने दें
  • टांग गर्दन पर यदि नहीं जा रही है तो बलपूर्वक ऐसा करने की कोशिश न करें
  • पूरा ध्यान योग मुद्रा पर रखें ताकि आपको संतुलन बनाए रखने में कोई दिक्कत न हो

टिट्टिभासन कब न करें (When not to do Firefly pose)

कुछ स्वास्थ्य स्थितियां हैं जिनके दौरान टिट्टिभासन अभ्यास करने से पहले डॉक्टर से अनुमति ले लेनी चाहिए -

  • शरीर के किसी हिस्से में दर्द या गंभीर चोट लगी होना
  • हाई या लो बीपी
  • सांस या हृदय संबंधी रोग होना
  • वृद्धावस्था या विकलांगता (जिससे शारीरिक संतुलन बनाने में दिक्कत हो रही हो)
  • मासिक धर्म या गर्भावस्था
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source